Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

सैमसंग ने लखनऊ में प्रीमियम लार्ज स्क्रीन टेलीविज़न, हाई कैपेसिटी रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन पर बड़ा दांव लगाया

त्योहारों के मौसम में लोग अपने घरों को अपग्रेड करते हैं और उत्साह के साथ त्योहारों के लिए तैयार करते हैं। उत्तर प्रदेश के उपभोक्ता सैमसंग के बड़ी स्क्रीन के टीवी, रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशींस में अपग्रेड कर रहे हैं और अपने घरों में लेटेस्ट टेक्नॉलॉजी लेकर आ रहे हैं। इस ट्रेंड के चलते, भारत के सबसे बड़े और सबसे भरोसेमंद कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड, सैमसंग ने सितंबर माह में अपने 55 ईंच और उससे ऊपर के स्मार्ट टीवी में 93 प्रतिशत, साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर्स में 33 प्रतिशत और 9 किलोग्राम क्षमता से ऊपर की वॉशिंग मशींस में 46 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की है। उत्तर प्रदेश में सैमसंग ने रेफ्रिजरेटर्स के लिए 39.3 प्रतिशत, टीवी के लिए 37.6 प्रतिशत का बड़ा बाजार अंश हासिल कर लिया है और वॉशिंग मशीन में 28.1 प्रतिशत तेज वृद्धि कर रहा है। इसलिए सैमसंग टीवी रेफ्रिजरेटर श्रेणियों में मार्केट लीडर बन गया है। मुदित अग्रवाल, डायरेक्टर, वैल्यू प्लस रिटेल प्राइवेट लिमिटेड ने कहा, ‘‘त्योहारों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया के साथ रिटेलर्स इस सीज़न में उपभोक्ताओं की खर्च करने की बेहतर क्षमता का लाभ उठा रहे हैं। इस साल फेस्टिव सीज़न में हमें बड़े स्क्रीन के टीवी, फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन और बड़ी क्षमता के रेफ्रिजरेटर्स जैसी श्रेणियों में प्रीमियम उत्पादों की मांग बढ़ने की उम्मीद है। सैमसंग अपने ग्राहकों को ऐसे उत्पाद प्रदान करता है, जिनसे वो फंक्शनलिटी एवं अभिनव विशेषताओं के साथ अपने स्टाईल का प्रदर्शन कर सकें। इसीलिए सैमसंग ब्रांड हमारे ग्राहकों की पहली पसंद बन गया है।’’ सैमसंग के पास अत्याधुनिक प्रीमियम एवं लाईफस्टाईल टीवी, जैसे नियो क्यूलेड टीवी, क्यूलेड टीवी, द फ्रेम टीवी, द सेरिफ टीवी, क्रिस्टल 4के यूएचडी टीवी का सबसे बड़ी श्रृंखला है, जो न केवल अपने खूबसूरत डिज़ाईन के साथ आपके लिविंग रूम का आकर्षण बढ़ाती है, बल्कि अपनी शानदार ट्रू-टू-लाईफ पिक्चर एवं साउंड क्वालिटी के साथ व्यूईंग का सिनेमेटिक अनुभव प्रदान करती है। उपभोक्ताओं के बीच हाई-कैपेसिटी के रेफ्रिजरेटर की भी मांग है, जो अतिरिक्त फूड स्टोरेज प्रदान कर किचन की खूबसूरती भी बढ़ाएं। इस बढ़त मांग को पूरा करने के लिए, सैमसंग ने हाल ही में बिस्पोक फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर श्रृंखला लॉन्च की, जो 4-डोर फ्लेक्स फैमिली हब और 4-डोर फ्लेक्स फ्रेंच डोर मॉडल में उपलब्ध है। इसमें पर्सनलाईज़्ड एस्थेटिक्स एवं प्रीमियम रेफ्रिजरेशन का अद्वितीय मिश्रण है। ये रेफ्रिजरेटर न केवल डिज़ाईन में बल्कि टेक्नॉलॉजी में भी अभिनवता प्रदान करते हैं। इसके अलावा, उपभोक्ता हाई कैपेसिटी, फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन, जैसे सैमसंग ईको बबल विद हाईज़ीन स्टीम फीचर भी खरीद रहे हैं, ताकि स्वच्छता व हाईज़ीन के उच्च स्तर सुनिश्चित हों। सैमसंग ने अपने कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसाय के लिए भारत में मजबूत वृद्धि की है और इन त्योहारों पर इसकी संपूर्ण सेल 30 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है। इसके प्रीमियम श्रेणी के टीवी एवं डिजिटल अप्लायंसेस की सेल 65 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...