Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

रीजेंसी सुपरस्पेशलिटी, हॉस्पिटल ने बाराबंकी में यूरोलॉजी, किडनी और पेट की समस्याओं के मरीजों के लिए आउटडोर ओपीडी का लॉन्च


 बाराबंकी 28 नवंबर 2021 : देश के प्रमुख हेल्थकेयर प्रोवाइडर लखनऊ स्थित रीजेंसी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने रविवार को बाराबंकी में प्रत्येक सोमवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को रीजेंसी आउटडोर ओपीडी का आयोजन करने की घोषणा की । इस आउटडोर ओपीडी के लॉंच के लिए उन्होंने मरीजों के लिए 28 नवंबर, रविवार को एक नि:शुल्क हेल्थ कंसल्टेशन कैम्प आयोजित किया। हेल्थ कंसल्टेशन के अलावा इस कैम्प में मुफ्त ब्लड प्रेशर (बीपी), बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई), और ब्लड शुगर (आरबीएस) टेस्ट भी आयोजित किया गया। कैम्प का आयोजन किडनी, पेट और यूरोलॉजी से संबंधित बीमारियों के मरीजों के लिए किया गया था, ये बीमारियाँ देश में कई लोगों को प्रभावित कर रही हैं।

आउटडोर ओपीडी का आयोजन रीजेंसी के डॉक्टरों द्वारा प्रत्येक सोमवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार रूमेसा हेल्थकेयर (स्टेशन रोड घोसियाना), बाराबंकी में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा । किडनी, पेट और यूरोलॉजी से संबंधित बीमारियों के मरीजों को विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करने और उन्हें उपलब्ध बेहतरीन ट्रीटमेंट विकल्पों के साथ मदद करने के लिए हॉस्पिटल द्वारा यह आउटडोर ओपीडी नियमित रूप से आयोजित होगी ।

इस ओपीडी का लांच करने डॉ आलोक कुमार पांडे, एमडी (मेडिसिन), डीएम (नेफ्रोलॉजी); डॉ प्रदीप जोशी, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जन; डॉ राजीव कुमार, कंसल्टेंट – यूरोलॉजी और प्रवीण झा, एमडी, डीएम, कंसल्टेंट गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कैंप में उपस्थित थे जो की इस ओपीडी में भी लोगो के इलाज के लिए उपस्थित होंगे ।

रीजेंसी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ के एमडी (मेडिसिन), डीएम (नेफ्रोलॉजी), डॉ आलोक कुमार पांडे हर सोमवार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बाराबंकी में मौजूद रहेंगे । उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य उत्तर भारत में सबसे बड़ा स्वास्थ्य सेवा प्रोवाइडर बनना है और छोटे शहरों में ऐसे लोगों तक पहुंचना है, जिनके पास किसी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल या टेर्टीयरी हेल्थ केयर तक की पहुंच नहीं है। बाराबंकी को अभी भी एक बेहतर स्वास्थ्य सेवा ढांचे की जरूरत है और मरीजों के साथ बेहतर कंसल्टेशन की आवश्यकता को समझते हुए इस कैम्प को लगाया जाएगा, जिससे परामर्श के लिए बड़े शहरों में जाने आने के बजाय आप के गृह ज़िले में ही स्वास्थ्य परामर्श की सेवा ले सकते है ताकि आने जाने में लगने वाला समय और पैसा बचे ।”

रीजेंसी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ के एमडी, डीएम, कंसल्टेंट गैस्ट्रोएंटरोलॉजी- डॉ. प्रवीण झा हर गुरुवार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बाराबंकी में मौजूद रहेंगे । उन्होंने कहा कि मोटापे और पानी की खराब गुणवत्ता के कारण बच्चों सहित सभी आयु वर्ग के लोग पेट से संबंधित बीमारी से पीड़ित हो रहे हैं।बाराबंकी के लोगों के लिए बेहतर डॉक्टरों तक पहुंच और स्वास्थ्य सेवा तक बेहतर पहुंच होना संभव होगा। किडनी और यूरिनरी सिस्टम की बीमारी होना बहुत आम है। लोग जानकारी के अभाव या उचित इलाज में देरी के कारण ज्यादातर समय पीड़ित होते हैं। खराब लाइफस्टाइल, प्रदूषण के बढ़ते स्तर और मोटापे ने स्वस्थ व्यक्तियों में भी किडनी की बीमारियों की संभावना को बढ़ा दिया है। इससे कोविड-19 महामारी के दौरान भी बीमारी का कुल बोझ बढ़ गया है।“

डॉ राजीव कुमार, कंसल्टेंट - यूरोलॉजी हर शुक्रवार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बाराबंकी में मौजूद रहेंगे । उन्होंने कहा, “इसके अलावा सर्दियों के मौसम में किडनी की पथरी होने की संभावना भी बढ़ जाती है क्योंकि तापमान में गिरावट के कारण हम पानी का सेवन कम कर देते हैं। हम लोगों को ठंड के मौसम में प्रतिदिन कम से कम 2 लीटर पानी पीने की सलाह देते हैं।”

डॉ प्रदीप जोशी, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जन हर शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बाराबंकी में मौजूद रहेंगे । उन्होंने कहा, “देश के कुछ हिस्सों में फिर से कोविड -19 केसेस के बढ़ने से हमने यह सुनिश्चित किया कि कैम्प में सभी सोशल डिस्टेंसिंग के प्रोटोकॉल का पालन किया जाए। हम किडनी, पेट और यूरोलॉजी की समस्याओं वाले सभी मरीजों से उचित चिकित्सा देखभाल प्राप्त करने का आग्रह करते हैं क्योंकि अगर कोई व्यक्ति पहले से ही इन समस्याओं से पीड़ित है, तो कोरोनावायरस होने पर उनका स्वास्थ्य बदतर हो सकता है।”

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...