Skip to main content

Featured Post

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुद्वारा आलमबाग में आयोजित हुई विशेष अरदास

    लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में विशेष अरदास का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सरदार सतनाम सिंह संधू की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए अरदास की गई। बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही और सभी ने राष्ट्र के विकास व सामाजिक सद्भाव के लिए गुरु घर में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद सरदार सतनाम सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।  कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, राजू गांधी और गिरीश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।  गुरुद्वारा आलमबाग की ओर से मनमोहन सिंह, भूपिंदर सिंह पिंदा, राजेंद्र सिंह राजू कार्यवाहक प्रधान, परविंदर सिंह, इकबाल सिंह, परमजीत सिंह बॉबी, इंदरपाल सिंह, त्रिलोक सिंह बहल और त्रिलोक सिंह टुटेजा ने भी कार्यक्रम में सहभाग...

लखनऊ गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी द्वारा सर्वधर्म सम्मेलन-धार्मिक संसद आयोजित किया गया

 


लखनऊ गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी के तत्वाधान में  स्थान प्रेस क्लब में सर्वधर्म सम्मेलन-धार्मिक संसद आयोजित किया गया। जिसमें सभी धर्मों के धर्म गुरूओं एवं ने भाग लिया।

 स० राजेन्द्र सिंह बग्गा, अध्यक्ष लखनऊ गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी ने अवगत कराया कि इस धर्म को देश और विदेश में रह रहे अल्पसंख्यक वर्गों की सुरक्षा, आत्मसम्मान, एवं स्वतन्त्र रूप से धर्म को मानने  हेतु आपसी भाईचारे एवं धार्मिक सौहार्द के लिए कराया जा रहा है। वर्तमान में अफगानिस्तान पाकिस्तान में हुई सिकख समाज के लोगो की हत्या, ईसाई, सिन्धियों एवं हिन्दुओं का पलायन लगातार जारी है एवं आश्चर्य है कि पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान दोनों देशों का उदासीन रवैय्या है। न केवल पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान में धार्मिक सौहार्द का हनन हो रहा है बल्कि इन दोनों देशों के कुक्ख्यात आतंकवादी संगठन भारत में भी धार्मिक सौहाद्रता को क्षति पहुचाने एवं आपसी भाईचारे को विध्वंस्त करने के लिए प्रयत्नशील है। जिसके कारण सभी धर्मों के धर्म गुरूओं की नैतिक जिम्मेदारी है कि धार्मिक सौहार्द को विध्वस्त करने के लिए कृत संकल्प रहे। इसी उद्देश्य से यह सर्वधर्म सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है | 

स. हरपाल सिंह जग्गी, महामंत्री लखनऊ गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी एवं अध्यक्ष गुरूद्वारा सदर ने अवगत कराया कि दो तीन दिन पूर्व अफगानिस्तान स्थित “करते परवान गुरूद्वारे' में आतंकवादियो द्वारा हमला किया गया, जिसमें कि सिक्ख समुदाय से स. सुरविन्दर सिंह को शहीद कर दिया गया। हिन्दू एवं सिक्‍खों को गुरूद्वारे में बन्दी बना कर मारा पीटा 'पहुँचाई | गुरू ग्रन्थ साहिब को अपमानित किया गया एवं गुरूद्वारे की बिल्डिंग को बम से हमला कर क्षति पहुँचाई गयी साथ में धमकी दी गयी कि हिन्दू और सिक्‍खों को अफगानिस्तान छोड़ कर जाना पड़ेगा या धर्म परिवर्तन करना पड़ेगा। पूर्व में पाकिस्तान खैबर पख्तून्वा मीना बाजार में भी दो सिक्‍्ख दुकानदारों की हत्या कर दी गयी एवं दोनों घटनाओं में खुरासन आतंकवादी संगठन द्वारा जिम्मेदारी ली गयी। उल्लेखनीय है कि पूर्व में पाकिस्तानी सिक्ख सांसद की भी हत्या कर दी गयी थी। अफगानिस्तान में सिक्खों के अतिरिक्त इसाईयों को भी जान से मारा गया एवं उनके ईबादतगाहों को भी क्षति पहुचाई। इसाई महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। पाकिस्तान में सिन्ध प्रान्त में रह रहे सिन्धी भी अपने को असुरक्षित महसूस करते है एवं निरन्तर उनके ऊपर तरह-तरह के जुल्म पाकिस्तानी आतंकवादी संगठनों द्वारा किये जा रहे हैं। हिन्दू एवं सिक्ख कन्याओं का जबरन धर्मपरिवर्तन भी कराया जा रहा है।  


स. सतपाल सिंह मीत प्रवक्‍ता ने अवगत कराया कि इस धर्म संसद का उद्देश्य देश को विदेश में घटित हुई घटनाओं से आपसी भाईचारे, धार्मिक सौहार्द का हनन न हो इस विषय में सभी धर्म गुत्आं द्वारा उनके विचारों एवं सुझावों से धार्मिक सौहाद्रता को सुदृढ़ करने हेतु प्रयास किया जा रहा है प्रमुख रूप से मुस्लिम समाज, सिक्ख समाज, सिन्धी समाज, बौद्ध समाज एवं सनातन मठ का एक ही मत समक्ष आया कि सभी धर्मों का मानना है कि ईश्वर एक है उसको मानने का तरीका अलग है हर व्यक्ति को अपना धर्म एवं आस्था को मानने एवं सुरक्षित रखने का अधिकार है। हर धर्म मानव धर्म को सर्वप्रिय धर्म मानते हुए सेवा संकल्प के सिद्धान्त को मानता है। भारत में अनुच्छेद 30 के अन्तर्गत अल्पसंख्यको के अधिकार एवं सुरक्षा पर विशेष महत्व दिया गया है जोकि शायद किसी देश में देखने को नहीं प्राप्त हुआ है। 


सभी धर्मों के धर्म गुरूओं द्वारा लखनऊ गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी के तत्वाधान में एक ज्ञापन माननीय राष्ट्रपति जी को दिनांक 26 जून 2022 को सौंपा जा रहा है जिसमें कि विदेश में रह रहे विशेषतौर पर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के अल्पसंख्यकों की सुरक्षा आत्मसम्मान, जान-माल को सुनिश्चित करने हेतु अनुग्रह किया गया है एवं भारत सरकार से मांग की गई है कि दोनों देशों में हुई आतंकवादी घटनाओं को अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान सख्ती से निपटे यदि ये दोनों देश अल्पसख्यकों की सुरक्षा को सुनिश्चित नहीं करते तो भारत निर्णायक भूमिका विश्व मानव अधिकार आयोग के सहयोग से निभायेगा। इस बैठक में मुख्य रूप से मुस्लिम धर्म के सूफीयान , निजामी, इसाई धर्म से क्राईश्च चर्च कालेज के प्राचार्य क्षेत्री जी, ब्रहमकुमारी आध्यात्मिक केन्द्र से राधा बहन, सिन्धी समाज से मुरलीघर अहूजा, इसाई समाज से फादर डॉनल्ड, सिक्ख समाज के अनुयायी एवं गुरद्वारा प्रबन्धक कमेटी के सदस्य स. तेजपाल सिंह रोमी, स. दलजीत सिंह टोनी, स. परविन्दर सिंह सदस्य अल्पसंख्यक आयोग, स. जसविन्दर सिंह सदस्य उ0प्र0 पंजाबी अकेडमी, स. हरपाल सिंह गुरद्वारा इन्दिरानगर, स. हरमिन्दर सिंह टीटू, स. इन्दर सिंह छाबड़ा, स. जसविन्दर सिंह बेदी, स. सुरिन्दर सिंह गोलू, स. परमजीत सिंह लाली आदि सम्मिलित थे। भंते ज्ञान थेरो महाबोधी सोसाइटी ऑफ लखनऊ

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ ,उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...