Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

अल्पसंख्यकों की समस्याओं का निराकरण कर पीड़ितों को न्याय प्रदान किया जा रहा -अध्यक्ष श्री अशफाक सैफी



लखनऊ: उ0प्र0 अल्पसंख्यक आयोग के पुनर्गठन के 01 वर्ष पूरा होने पर आज यहां इन्दिरा भवन स्थित सभागार में आयोग द्वारा 01 वर्ष में किये गये कार्यों के सम्बन्ध में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोग द्वारा 01 वर्ष में किये गये कार्यों से संबंधित बुकलेट का विमोचन भी किया गया।

 प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए आयोग के अध्यक्ष श्री अशफाक सैफी ने बताया कि वर्तमान पुनर्गठित उ0प्र0 अल्पसंख्यक आयोग में एक वर्ष के दौरान लगभग 2686 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 2468 शिकायतों का निराकरण आयोग द्वारा किया जा चुका है। आयोग द्वारा 1272 मामलों में सम्मन जारी कर सुनवाई की गई और इनमें से 1176 मामलों का निस्तारण किया गया है। उन्होंनें बताया कि  दिनांक 18.12.2021 को आयोजित अल्पसंख्यक अधिकार दिवस कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों को सम्मान राशि देकर पुरस्कृत किया है।

आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि सदस्यों द्वारा निरंतर विभिन्न मण्डलों में मण्डलीय स्तर पर तथा जिलों में स्थानीय प्रशासन से एवं जनसमुदाय से मिलकर अल्पसंख्यकों की समस्याओं का निराकरण कर पीड़ितों को न्याय प्रदान किया गया है। उनके द्वारा संवेदनशील मामलों को स्वतः संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को विधिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है जिसमें सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद एवं सुल्तानपुर के मामले उल्लेखनीय हैं। अतिमहत्वपूर्ण माामलों में टीम बनाकर प्रकरण की जांच करायी गयी तथा नियमानुसार कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

अध्यक्ष ने बताया कि ग्राम समेसी, तहसील-मोहनलालगंज, जिला-लखनऊ स्थित ईदगाह पर हुए अवैध कब्जे को हटाने के लिए सदस्या श्रीमती रूमाना सिद्दीकी, सदस्यगण श्री हैदर अब्बास चांद एवं श्री सम्मान अफरोज खान द्वारा मौके पर स्थलीय निरीक्षण किया गया। जांचोपरान्त विपक्षियों के अवैध कब्जों को हटाने तथा ईदगाह का रकबा पूर्ण करने हेतु तहसीलदार, मोहनलालगंज, लखनऊ को निर्देशित किया गया। जनपद-मुरादाबाद में गुरूद्वारा गुरूनानक दरबार में प्रशासन द्वारा की गयी ध्वस्तीकरण की कार्यवाही पर सदस्य सरदार परविन्दर सिंह जी के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही करायी गयी। रामपुर मनिहारन, जिला-सहारनपुर में जैन धर्म के मंदिर को एन0एच0आई0 द्वारा तोड़े जाने पर सदस्य श्री सुरेश चन्द जैन एवं सुश्री अनीता जैन की संयुक्त टीम मौके पर जाकर एन0एच0आई0 द्वारा तोड़े जा रहे मंदिर को तत्काल रूकवाया गया। मिशन स्कूल फील्ड एवरेज इण्टर कॉलेज शाहजहांपुर में अराजक तत्वों द्वारा अवैध कब्जा करके अतिक्रमण कर लिया गया था, सदस्य श्री नवेन्दु सिंह इजिकेल द्वारा प्रकरण का स्वतः संज्ञान लेते हुए मौके पर स्वयं जाकर अधिकारियों को अवैध कब्जा हटाने के लिए निर्देशित कर अवैध कब्जा हटवाया गया।

 प्रेस वार्ता में जानकारी दी गई कि उ0प्र0 अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष/सदस्यों द्वारा उ0प्र0 के लगभग सभी जिलों में अल्पसंख्यक पंचायत कर राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं जैसे:- मदरसा आधुनिकीकरण योजना, पूर्व दशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना, शादी अनुदान योजना तथा केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाएँ जैसे:- मौलाना आजाद राष्ट्रीय अध्येतावृत्ति योजना, पढ़ो परदेश, नया सवेरा, नई उड़ान, सीखो और कमाओ, नई मंजिल, प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम, नई रोशनी, हमारी धरोहर, जियो पारसी, कौमी वक्फ बोर्ड तरक्कियाती योजना, शहरी वक्फ सम्पत्ति विकास योजना आदि का जमीनी स्तर पर जन-चौपाल के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया। कार्यक्रम में श्री अशफाक सैफी द्वारा प्रदेश सरकार/केन्द्र सरकार की अल्पसंख्यक कल्याण हेतु संचालित योजनाओं को कैसे जनमानस तक पहुंचाया जाये, को विस्तृत रूप से बताया गया।

उन्होंनें बताया कि उ0प्र0 अल्पसंख्यक आयोग अधिनियम-1994 के अधीन वर्तमान में पुनर्गठित उ0प्र0 अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष/सदस्यों द्वारा दिनांक 28.06.2021 को कार्यभार ग्रहण किया गया है। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात सदस्यों को मण्डलवार जिलों का आवंटन किया गया है। जिसमें अध्यक्ष श्री अशफाक सैफी को उ0प्र0 के सभी मण्डल/जिले, सदस्य सरदार परविंदर सिंह को अयोध्या, बरेली, सुश्री रूमाना सिद्दीकी को सहारनपुर, प्रयागराज श्री सुरेश चन्द जैन को मेरठ, झॉंसी श्री सम्मान अफरोज खान को देवीपाटन, चित्रकूट, श्री बक्शीस अहमद वारसी को गोरखपुर, बस्ती श्री नवेन्दु सिंह ‘इजिकेल’को विंध्याचल, मुरादाबाद, श्री हैदर अब्बास चाँद को वाराणसी, आजमगढ़ तथा सुश्री अनीता जैन को अलीगढ़, कानपुर मण्डल आवंटित किया गया है।

अध्यक्ष द्वारा देश की बढ़ती जनसंख्या के कारण उत्पन्न समस्याओं पर भी चर्चा की गयी तथा बताया गया कि देश की बढ़ती जनसंख्या के अनुपात में देश के संसाधन कम हो रहे हैं। उनके द्वारा लोगों को संकल्प भी दिलाया जा रहा है कि उतने ही बच्चे पैदा किए जाये जिन्हें हम बेहतर स्वास्थ्य,शिक्षा एवं सुविधा प्रदान कर सकें, जिससे वे बच्चे भी बड़े होकर एक अच्छे नागरिक के रूप में देश और दुनिया में अपनी पहचान बना सकें। अध्यक्ष जी द्वारा सर्व समाज से भी अनुरोध किया गया कि जनसंख्या नियंत्रण कानून का स्वागत कर भारत की उन्नति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...