बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
लखनऊ, उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने आज पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शहीद स्मारक कैसरबाग से वरिष्ठ कर्मचारी नेता स्वर्गीय डॉ बीएन सिंह जी की प्रतिमा तक पैदल मार्च करते हुए आपस तिरंगा यात्रा निकाली साथ ही जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी व माननीय मुख्यमंत्री जी को एक सूत्रीय मांग पुरानी पेंशन का ज्ञापन सौंपा इस दौरान सैकैड़ो कर्मचारियों ने एनपीएस गो बैक के नारे लगाए जानें के साथ ही देश के प्रधान मंत्री और मुख्यमंत्री जी से कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना पुनः बहाल किये जानें की मांग की। उक्त कार्यक्रम संघ के जिला अध्यक्ष रामकिशन व महामंत्री मयंक के नेतृत्व में किया गया जिसमें ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष बसंतलाल ने सहभागिता के साथ कार्यक्रम को हरिझंडी दिखाई उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 20 अगस्त को पूरे उत्तर प्रदेश के पंचायतीराज विभाग में कार्यरत सफाई कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। वही महामंत्री मयंक ने बताया कि नवीन पेंशन योजना मार्केट आधिरित व्यवस्था है। जिसमें कर्मचारियों की निवेश राशि मार्केट आधारित होने के कारण निर्धारित पेंशन दिये जाने का कोई प्रावधान नहीं है। वही संघ के जिला अध्यक्ष रामकिशन ने कहा कि कर्मचारियों को बुढ़ापे में सम्मान जनक जीवन निर्वाहन के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल किया जाना नितांत आवश्यक है। कार्यक्रम को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ, चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ, यू०टेक० पेंशन बचाओ मंच, आल इंडिया एनपीएस कर्मचारी फेडरेशन, पंचायतीराज मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन / ज्वाहर भवन इंदिरा भवन, सिंचाई विभाग, वन विभाग, कलेक्ट्रेट संघ, राजस्व विभाग सहित तमाम संगठनों ने अपना समर्थन दिया। जिनमें मुख्य रूप से श्री एसपी तिवारी, रामलाल यादव, यूपी सिंह, रामनरेश यादव, धीरेन्द्र सिंह, प्रदीप सरल, दयाराम, दयाशंकर, श्रीमती मीना सिंह, राजू अधिकारी शिवराज कुमार, पवन वाल्मीकि, श्री भगवान, राजू भारती, मनोज भारती, नरेन्द्र कुमार, श्रीनाथ, दुकेश कुमार, अरविंद कुमार जगन्नाथ, कुलदीप यादव, अरविंद भारती, वेदप्रकाश, विनय कुमार, अरविंद मिश्रा, संदीप कुमार, राजन कुमार, सुशील कुमार, शशिकांत, विजय, राजेन्द्र कुमार, राममिलन, राबेन्द्र कुमार, मीरा देवी, जिंदर सिंह, कमलेश कश्यप, रेनू पाल, पुष्पा देवी, श्रीमती सोनू आदी पदाधिकारी उपस्थित रहे

Comments
Post a Comment