लखनऊ। विकास नगर स्थित चिल हाउस रेस्टोरेंट में तीज उत्सव हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मेजबानी पूजा अग्रवाल, नूपुर श्रीवास्तव एवं शैल सक्सेना ने की। सावन की थीम, पारंपरिक श्रृंगार, संगीत, नृत्य और मनोरंजक खेलों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
रंजना, स्वाति, रोली, पूनम, रेनू, श्वेता, शिवानी, नीलम एवं वंदना की शानदार नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया, जबकि स्मिता एवं मंजू राव के मधुर गायन ने समां बांध दिया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में वंदना एवं नलिनी को संयुक्त रूप से तीज क्वीन, अदिति को बेस्ट हेयर स्टाइल तथा नीलम को बेस्ट नेल आर्ट का पुरस्कार प्रदान किया गया।
सभी प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार एवं रिटर्न गिफ्ट्स दिए गए। स्वादिष्ट व्यंजनों, सेल्फी कॉर्नर और ढेर सारी मस्ती के बीच संपन्न यह आयोजन महिलाओं के लिए एक यादगार अनुभव बन गया। उपस्थित सभी महिलाओं ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे सफल एवं शानदार आयोजन बताया।



Comments
Post a Comment