लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश मध्य महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई।
बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती इंदु कश्यप जी तथा उत्तर प्रदेश मध्य प्रभारी श्रीमती अनिल तिवारी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके साथ ही प्रदेश के सभी प्रदेश पदाधिकारी एवं विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्षों ने उपस्थित होकर संगठन को मजबूत करने एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर महत्वपूर्ण चर्चा की।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष आरती पाण्डेय जी प्रदेश प्रधान महासचिव शानू कौशल जी,प्रदेश महासचिव खुशबू केसरवानी जी,प्रदेश सचिव सविता वर्मा जी, श्यामा देवी, जनाब जी, नमिता गोयल जी एवं प्रतीक्षा सिंह जी विमला जी सहित अनेक प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन के विस्तार, महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, जिला एवं मंडल स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती एवं जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।


Comments
Post a Comment