Skip to main content

Featured Post

कैशलेस चिकित्सा और पुरानी पेंशन की मांग के साथ सड़कों पर उतरे माध्यमिक शिक्षक

  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय शिक्षा भवन पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। धरने का संचालन प्रदेश संयुक्त मंत्री मिथिलेश कुमार पाण्डेय ने किया  धरने को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष नवल किशोर अवस्थी ने शिक्षकों की 14 सूत्रीय मांगों और समस्याओं को लेकर विचार व्यक्त किए। पूर्व महामंत्री और संगठन के संरक्षक भगवान शंकर त्रिवेदी ने कहा कि लखनऊ मांटेसरी इंटर कॉलेज में व्यक्तिगत द्वेष के कारण एक अध्यापक का 6 दिन का वेतन काटकर तथा माह जुलाई से लगने वाले वार्षिक वेतन वृद्धि रोक कर माह जुलाई का वेतन बिल जिला विद्यालय निरीक्षक के पास प्रेषित किया गया है। जो अधिनियमित व्यवस्था के पूर्णतया विपरीत है जबकि इस संबंध में पूर्व एवं वर्तमान जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रबंधक के नाम एक स्पष्ट पत्र निर्गत कर चुके हैं । संगठन के प्रवक्ता एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान सरकार ने कैशलेस चिकित्सा तो दी लेकिन राजकीय शिक्षकों/कर्मियों के भांति पं.दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस चिकित्सा की सुवि...

कैशलेस चिकित्सा और पुरानी पेंशन की मांग के साथ सड़कों पर उतरे माध्यमिक शिक्षक

 


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय शिक्षा भवन पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। धरने का संचालन प्रदेश संयुक्त मंत्री मिथिलेश कुमार पाण्डेय ने किया 

धरने को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष नवल किशोर अवस्थी ने शिक्षकों की 14 सूत्रीय मांगों और समस्याओं को लेकर विचार व्यक्त किए। पूर्व महामंत्री और संगठन के संरक्षक भगवान शंकर त्रिवेदी ने कहा कि लखनऊ मांटेसरी इंटर कॉलेज में व्यक्तिगत द्वेष के कारण एक अध्यापक का 6 दिन का वेतन काटकर तथा माह जुलाई से लगने वाले वार्षिक वेतन वृद्धि रोक कर माह जुलाई का वेतन बिल जिला विद्यालय निरीक्षक के पास प्रेषित किया गया है। जो अधिनियमित व्यवस्था के पूर्णतया विपरीत है जबकि इस संबंध में पूर्व एवं वर्तमान जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रबंधक के नाम एक स्पष्ट पत्र निर्गत कर चुके हैं । संगठन के प्रवक्ता एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान सरकार ने कैशलेस चिकित्सा तो दी लेकिन राजकीय शिक्षकों/कर्मियों के भांति पं.दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस चिकित्सा की सुविधा नहीं दी। सरकार से मांग है कि राजकीय शिक्षकों की भांति हमें कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया जाए‌। प्रदेश महामंत्री के आशीष कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकों को त्रिस्तरीय एसीपी का लाभ दिये जाने की मांग की। नंद कुमार मिश्रा ने शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार दूर करने की बात कही , प्रदेश उपाध्यक्ष बच्चू लाल भारती ने पारदर्शी कार्यप्रणाली के लिए सिटीजन चार्टर लागू करने की मांग की। का० अध्यक्ष नीरज मिश्रा ने कहा कि धारा 12,18 व 21 को पुन: बहाल किया जाए। प्रदेश मंत्री सुरेन्द्र पाल ने कहा कि 14 सूत्रीय मांगें पूरी होने तक हम लोगों का संघर्ष जारी रहेगा।

    शशांक वाजपेयी ने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग की , कार्यालय मंत्री हरिश्चन्द्र सिंह ने तदर्थ शिक्षकों के वेतन भुगतान और विनियमितिकरण की मांग तो प्रलयंकर जी ने कहा कि शिक्षकों अवशेष देयको का भुगतान जल्द से जल्द कराया जाए।

    इस धरने में प्रमुख शिक्षक नेताओं में श्रीमती संतोष रस्तोगी, अवधेश अवस्थी, इंद्रमणि अवस्थी, जे0के0 यादव, शिवाकांत त्रिपाठी, अक्षय अस्थान, डॉ जय जय राम उपाध्याय, कविता रस्तोगी, गणेश शंकर मिश्रा, प्रेमचन्द, जितेंद्र कुमार शर्मा, अम्बर प्रसाद तिवारी, महेंद्र कुमार यादव, राजेश कुमार अवस्थी ,आशीष सिंह, महेंद्र सिंह यादव आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किये ।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ ,उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...