एलेन हाउस पब्लिक स्कूल , लखनऊ में विद्यार्थियों के रचनात्मक और वैज्ञानिक कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो दिवसीय स्पार्क एक्स कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया।
, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजेश कुमार यादव ( सुपरिंटेंडेंट ऑफ़ पुलिस , साइबर क्राइम ब्रांच लखनऊ) उपस्थित रहे विशिष्ट अतिथि के रूप में हरकोर्ट बटलर टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी के इनक्यूबेशन हब डिपार्टमेंट के डीन प्रोफेसर जितेंद्र भास्कर ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई । इनके अतिरिक्त अति विशिष्ट अतिथि के रूप में हरकोर्ट बटलर टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के हेड डॉ भारत भूषण सागर उपस्थित रहे ।
पहले दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ , जिसमें मुख्य व विशिष्ट अतिथियों के साथ सुपर हाउस ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन समिति के अध्यक्ष श्री मुख्तरुल अमीन, डायरेक्टर नौशीन शादाब के साथ - साथ वाइस चेयरपर्सन शाहिना अमीन भी उपस्थित रही । विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मनीषा अंथवाल ने मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों को पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिन्ह देखकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्या ने अपने अभिभाषण में उपस्थित मुख्य अतिथियों व सभी सम्मानित जनों का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया और विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा की । उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा को विकसित करने में मुख्य भूमिका निभाते हैं। इसके पश्चात विद्यालय के बैंड ने भावपूर्ण प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया ।मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि "*स्पार्क एक्स* का उद्देश्य बच्चों में नवाचार, टीम वर्क और आत्मविश्वास की भावना जगाना है।
सुपर हाउस ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन के अध्यक्ष श्री मुख्तारूल अमीन ने कार्यक्रम की सफलता की कामना करते हुए विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी, वाद-विवाद प्रतियोगिता, कला प्रदर्शनी और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के स्कूलों ने भाग लिया , जिसमें उन्होंने मॉडल, पोस्टर और प्रोजेक्ट के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शिक्षकों और अभिभावकों ने भी बच्चों के प्रयासों की सराहना की।



Comments
Post a Comment