संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने घोषित किया सूची केंद्रीय पदाधिकारी की सूची में 9 सदस्यों की सलाहकार समिति,एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,8 अध्यक्ष एक महामंत्री, दो संगठन मंत्री शामिल किए गए हैं। जे एन तिवारी ने आज संयुक्त परिषद के कार्यालय से 2026- 2028 के लिए केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी किया है। यह पदाधिकारी 2 वर्ष तक कार्य करेंगे। 74 पदाधिकारी की सूची जारी करते हुए संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने अवगत कराया है कि विगत 13 जुलाई को संयुक्त परिषद का 50 वां अधिवेशन गांधी भवन लखनऊ में संपन्न हुआ था। अधिवेशन में सर्व सम्मति से जे एन तिवारी को सातवीं बार अध्यक्ष निर्वाचित करते हुए केंद्रीय कार्यकारिणी के गठन का उत्तरदायित्व दिया गया था। संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने अवगत कराया है कि काफी मंथन के बाद राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के 74 केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है। जिसमें ओमप्रकाश पांडे, बृज भूषण मिश्रा,निरंजन कुमार श्रीवास्तव, ओम प्रकाश गौड़, रामेश्वर पांडे, डी के त्रिपाठी, एच बी मणि त्रिपाठी, एम पी सिंह, महेंद्र कुमार पांडे को सलाहकार समिति का सदस्य, त्रिलोकी नाथ चौरसिया कार्यकारी अध्यक्ष, नारायण जी दुबे वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,शिवाकांत द्विवेदी, आदित्य नारायण झा, राजबहादुर गौतम, अखिलेश सिंह, उमानाथ तिवारी, राम नायक ,टीडी राव उपाध्यक्ष, अरुणा शुक्ला महासचिव ,रमेश चंद्र राय संप्रेक्षक, नितिन गोस्वामी कोषाध्यक्ष, बृजेश श्रीवास्तव, अमित कुमार वर्मा संगठन मंत्री, कोमल वर्मा सांस्कृतिक मंत्री, पूनम श्रीवास्तव कार्यालय सचिव , अरुणा शुक्ला, महासचिव,
हर्ष कुमार सिंह, अतुल मिश्रा सह मीडिया प्रभारी आशीष मिश्रा सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर, संजय पांडे ,सूर्यनारायण मिश्रा, प्रदीप तिवारी, लक्ष्मी सोनकर, त्रि रत्न सुकलेश, राजेश सिंह, दीपा शर्मा, शंकर लाल अग्रवाल को सदस्य कार्यकारिणी, यतेंद्र सिंह ,गोविंद सिंह, प्रबल सिंह कुशवाहा, अयोध्या प्रसाद सिंह, राज बहादुर सिंह, रमेश चंद्र, अतुल कुमार सिंह, दिनेश पांडे, मनीष त्रिपाठी, शहंशाह अली, शंकर प्रताप सिंह, सहदेव सचान, शिवांगी जायसवाल, सीता शुक्ला, वीरेंद्र वीर सिंह यादव, सुनील कुमार ,जेपी यादव, रमेश चंद्र राय को मंडल अध्यक्ष, सौदान सिंह, मुन्नू राम, राम नरेश शर्मा, दिनेश कुमार उपाध्याय, रविंद्र पांडे, रंजीता ,अवनीश गुप्ता, शेषराम वर्मा, समीर पांडे संतोष कुमार सिंह, रूपेंद्र सहाय, श्रवण पाल, जितेंद्र सिंह, अमृतलाल गुप्ता, कुलदीप कुमार, परितोष दुबे, श्याम मोहन सिंह को मंडल मंत्री, सतीश मिश्रा को विंध्याचल मंडल का मीडिया प्रभारी एवं महेश द्विवेदी को विंध्याचल मंडल का प्रचार प्रचार मंत्री बनाया गया है। सूची जारी करते हुए संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने कहा है कि सूची में स्थान पाए सभी पदाधिकारी कर्मठ है एवं इनको पूरी निष्ठा के साथ संगठन का कार्य करने की महारत हासिल है। उन्होंने कहा कि इन सभी पदाधिकारियों पर संगठन को मजबूत करने का गुरुत्तर भार है। सभी मंडल अध्यक्ष, मंत्री अपने मंडल में संगठन मंत्रियों के साथ सामंजस्य बनाकर जनपद शाखाओं का गठन करेंगे। उन्होंने कहा कि जिन पदाधिकारी को कार्यकारिणी में जगह नहीं मिली है ,वे सभी पदाधिकारी संयुक्त परिषद की रूट स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य कर रहे हैं तथा जनपद शाखाओं को मजबूत कर रहे हैं। जे एन तिवारी ने अवगत कराया है कि केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची से मुख्य सचिव ,प्रमुख सचिव कार्मिक एवं सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव ,प्रमुख सचिव ,सचिव तथा सभी संबंधित अधिकारियों को उनकी ईमेल आईडी के माध्यम से अवगत करा दिया गया है। पदाधिकारियों की सूची की हार्ड कॉपी स्पीड पोस्ट द्वारा भेजी जा रही है। परिषद के पदाधिकारियों की सूची के साथ मुख्य सचिव एवं प्रमुख सचिव कार्मिक को परिषद का मांग भी प्रेषित किया गया है, जिस पर शीघ्र कार्रवाई किए जाने की अपेक्षा की गई है। जे एन तिवारी अवगत कराया है कि नवगठित केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की बैठक शीघ्र ही लखनऊ में होगी, जिसमें कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के संबंध में आगे की रणनीति तय की जाएगी।

Comments
Post a Comment