पंचायतीराज विभाग की महिला सफाई कर्मचारियों ने मा० पंचायतीराज मंत्री को राखी बांधकर मांगा सेवा नियमावली और पदोन्नति का उपहार ।
लखनऊ आज दिनांक:- 27 अगस्त 2026 को पंचायतीराज विभाग में कार्यरत महिला सफाई कर्मचारियों ने विकास खंड सरोजनीनगर में एकत्रित होकर पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के छाया चित्र को राखी बांधकर तिलक लगाते हुए मुंह मीठा कराया और उनके खुशहाल जीवन एवं दीर्घायु होनें की कामना की । और उपहार के रूप में सफाई कर्मचारियों से निदेशालय पंचायतीराज विभाग में 20 दिसंबर 2024 को किये गये वादे को पूरा किये जानें की याद दिलाते हुए ग्रामीण सफाई कर्मचारी की विभागीय सेवा नियमावली बनानें।
पदोन्नति के अवसर प्रदान किये जानें।
व नाम परिवर्तन किए जाने की सौगात मांगी ।
साथ ही उनके सरकारी आवास पर रक्षा सूत्र को भेजकर अपनी मांग पहुंचायी।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रदेश के समस्त जनपदों में महिला कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है।
जिसमें मुख्य रूप से :- रेखा देवी ,इंद्रा, सुशीला,मीना , शिवकांती , तारावती,आरती ,भागवती,हेमलता ,सुनीता ,मायावती के साथ ही ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष बसंतलाल, महामंत्री- मयंक, जिला अध्यक्ष - रामकिशन, प्रदेश मीडिया प्रभारी - शिवराज कुमार ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष -राजू भारती , ब्लाक अध्यक्ष सरोजनीनगर - मनोज भारती , मंत्री - सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष - विजय कुमार, ब्लाक अध्यक्ष सरोजनीनगर - दुकेश कुमार, ब्लाक अध्यक्ष - बीकेटी -श्रीनाथ आदी पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment