Skip to main content

Featured Post

ऐशबाग में ओ.पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

    ऐशबाग रामलीला मैदान के तुलसी सभागार मे श्री ओ. पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल जो गरीब और मलीन बस्ती के बच्चो के लिए निशुल्क चलाया जाता है के वाषिर्कोत्सव का आयोजन वसुंधरा एन इनिशिएटिव के द्वारा किया गया।  बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन हुआ। स्कूल के संचालक श्री दीनानाथ जी 18 वर्षो से स्कूल शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष इन बच्चों का मनोबल बढाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीत सिंह SrDEE (NR Railway)एवं श्रीअतुल कृष्ण सिंह( dipty secratary LDA)कर्नल मृदुल कुमार सिंह सेना मंडल रहे। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य मे कार्यक्रम को प्रेरणादायक और संदेशप्रद बताया एवं प्रधानाचार्या मीना देवी तथा समस्त शिक्षिकाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की।  कार्यक्रम के आयोजनकर्ता वसुंधरा एन इनिशिएटिव की अध्यक्ष नीना सक्सेना, सरिता शुक्ला, उपाध्यक्ष डा अंजना त्रिपाठी, शंकर रोली, रूचि सिंह लखविन्दर कौर,ज्योति सिंह ऋतुजा सिंह बघेल,विभा तिवारी, वंदना श्रीवास्तव मधुलिका श्रीवास्तव का संपूर्ण सहयोग रहा। वसुंधरा की युवा सृष्टि टीम ने मंच का सं...

एक सफल पायलट के बाद यूपी के 5 जिलों में जॉब्सगार लांच

  


लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पांच जिलों- लखनऊ, कानपुर, आगरा, वाराणसी और प्रयागराज में एक सक्सेसफुल पायलट पूरा करने के बाद    जॉब्सगार  एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए ऍप लेकर आया है जो बेरोजगार युवाओं को रोजगार ढूंढने में मदद करने वाला है।  जॉब्सगार  की पहली "इंडो-इजरायल" टीम है जो अपनी मालिकाना तकीनकों की मदद से पारम्परिक नौकरी ढूंढने की विधि को बाध्य कर रही है। बेरोज़गारों को अब जॉब ढूंढने के लिए ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। उन्हें बस जॉबसागर का ऍप डाऊनलोड कर खुद को वहां रजिस्टर करना उसके बाद ऍप खुद से उनके लिए परफेक्ट मैच जॉब ढूंढ देगा।

   जॉब्सगार  ने पांच जिलों में निम्न लिखित माइलस्टोन अचीव करें हैं-

1. आंकड़ो से पता चला है कि कुल 250,000 बेरोज़गारों ने खुद को रजिस्टर किया है।

2. 1500+ एम्प्लॉयर ने 60,000+ वेकैंसी शेयर की हैं।

3. औसतन 10 में से 7 बेरोजगारों को इंटरव्यू देने का मौका मिला।

4. 250,000 इतने बेरोजगारों ने एम्प्लॉयर से कॉन्टैक्ट किया है।


"मेरा शहर, मेरा रोजगार" मिशन, हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विज़न वाक टू वर्क के तहत, जॉबसागर बहुत से बेरोज़गारों को उनके शहर और जिले में ही जॉब ढूंढने में मदद कर रहा है। जॉबसागर का एक स्मार्ट फीचर युवक की प्रोफाइल से मैच कर के उनको जॉब ढूंढ कर देता है और उनको इन्फॉर्म करता है। उसी तरह, ये ऍप अपनी तकनीक से लोकल बिज़नेस और कंपनीज को दो मिनट के अंदर इंटरव्यू के लिए परफेक्ट मैच कैंडिडेट देता है। इस दौरान 60,000 जॉब्स जॉबसागर पर पोस्टसड है सिर्फ पांच डिस्ट्रिक्ट की।


अतुल प्रताप सिंह इस ऍप के फाउंडर का कहना है, " जॉब्सगार में, हमारे डीपटेक के साथ, हम पारंपरिक खोज और "मैच मेक" नौकरी चाहने वालों और नौकरी देने वालो को एक परफेक्ट मैच देने में सक्षम हैं। आपके अपने शहर या जिले में नौकरी खोजने में मदद करने का हमारा मिशन जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, जड़ें जमने लगी हैं। इतने कम समय में एम्प्लॉयर के लिए पूरी तरह से मेल खाने वाले उम्मीदवारों को एम्प्लोयी ढूंढ के देने में सहायता करते हुए और 25000 से अधिक नौकरी चाहने वालों को एम्प्लॉयर से 2 मिनट में जोड़ना हमें अपने पायलट की सफलता के बारे में आश्वस्त और विनम्र बनाता है। हमें विश्वास है कि यह सही दिशा में एक छोटा कदम है।"


जॉब्सगार समाधान उपयोग में आसान इंटरफ़ेस प्रदान करता है साथ ही यूपी में रोजगार के लिए एक गहरी इनसाइट्स देने के साथ-साथ कुछ निम्नलिखित दिलचस्प रुझानों को समझने में भी सहयोग करता है-

1. औसतन सैलरी ₹17800 पोस्ट की हुई जॉब्स की पाई गई है।

2. एक कल्पना बनाई गई है कि सिर्फ छोटे स्तर की जॉब्स ⅔ शहरों में उपलब्ध है। इस मिथ को खत्म करने के लिए- सेल्स पर्सनेल, टीचर, कस्टमर सर्विस, फाइनेंस, मार्केटिंग और एडमिनिस्ट्रेशन के पदों पर भी जॉब अवेलेबल है।

3. इस प्लेटफार्म ने 51 प्रतिशत ऐसी जॉब्स पोस्ट की है जिसमे एक से चार साल तक के एक्सपीरियंस के साथ आप जॉइन कर सकते हो। साथ ही फ्रेशर्स के लिए 40 पप्रतिशत नौकरी पोस्ट है।

4. 47 प्रतिशत नौकरियां पुरुषों के लिए, 12 प्रतिशत नौकरियां महिलाओं के लिए और 41 प्रतिशत दोनो वर्गों के लिए नौकरियां मौजूद हैं। जो कि अपने आप मे बहुत बड़ा बदलाव है।


     जॉब्सगार  के को-फाउंडर्स अतुल प्रताप सिंह, कॉल्विन तालुकदार कॉलेज, लखनऊ से पढ़े हुए छात्र और मोशे जैकब, इजराइल वासी और एक इंटरप्रेन्योर, 2017 में मिले। दोनो बहुत एक्सपीरियंस बिजनेसमैन अपने कारोबार में है। अतुल प्रताप सिंह का 12 सालों का एक्सपीरियंस है तो मोशे एक्सपेरेंसड तकनीकी उद्यमी हैं, जिनके पास भौगोलिक क्षेत्रों में तकनीकी समाधान तैयार करने का 30 सालों का एक्सपीरियंस 

    जॉब्सगार   के बारे में-

जॉब्सगार एक करियर-तकनीक ऍप है जो अपनी मालिकाना तकनीक के साथ जॉब/एचआर टेक स्पेस में कई सालों से चले आ रहे सर्च या लिस्टिंग मॉडल को कम कर रहा है। भारत में नौकरी तलाशने वाले की करियर यात्रा में समाधान देते हुए, उसे बिना खोज के नौकरी खोजने में मदद करता है। दूसरी ओर, एम्प्लॉयर को अब 2 मिनट से भी कम समय में देश के टियर 2/3 शहरों में अपने जरूरत के हिसाब से मैच करते हुए और वेरिफिएड एम्प्लॉई पा सकते हैं। जॉब्सगार भारत-इजरायल की संस्थापक टीम (इजरायल सीटीओ और सह-संस्थापक) रखने वाला पहला भारतीय स्टार्टअप भी है।

Comments

Popular posts from this blog

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ का ऐलान, मांगे पूरी नहीं हुई तो होगा कार्य बहिष्कार

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ द्वारा अपनी लंबित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर घोषित सफलता तक संघर्ष आंदोलन 15 अक्टूबर 2026 से लखनऊ के ईको गार्डन में विशाल धरना प्रदर्शन शुरू हुआ। संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री नरेन्द्र कुमार ने बताया कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 05 से 11 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी कार्यस्थलों पर काला फीता बांधकर विरोध दर्ज किया गया था, तथा 12 से 14 अक्टूबर तक प्रतिदिन ड्यूटी के प्रारंभिक 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया गया था। आज ईको गार्डन में आयोजित धरने में प्रदेश भर से सैकड़ों ART, ICTC, STI, OST केन्द्रों के कर्मचारी एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने बताया कि वर्ष 2023 से लगातार अपनी मांगों के लिए संघर्ष किया जा रहा था। स्वास्थ्य मंत्री को मांग-पत्र सौंपा गया था, उप-मुख्यमंत्री से 20 बार संपर्क किया गया था, मुख्यमंत्री को 1000 पत्र भेजे गए थे और 200 से अधिक जनप्रतिनिधियों ने संस्तुति पत्र भेजे थे। दिनांक 04 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री से लोकभवन में मुलाकात हुई थी और 19 फरवरी 2026 को विधान परिषद में चर्चा के दौरान सभापति द्वारा सहमति भी दी ...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...