Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स का पहला फ्रैंचाइजी स्टोर प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में खुलेगा



देवकाली रोड पर 3500 स्क्वायर फीट का स्टोर का शुभारंभ करने के लिए अनुबंध पर हुए हस्ताक्षर

अयोध्या,   ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स, उत्तर भारत की अग्रणी ज्वेलरी चेन ने अपना पहला फ्रेंचाइजी स्टोर खोलने के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। यह स्टोर अयोध्या में देवकाली रोड पर खुलेगा। इसके लिए अयोध्या के प्रतिष्ठित व्यवसायी श्री महेश अग्रवाल के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए हैं। वर्तमान में ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के कंपनी ओन्ड एंड कंपनी ऑपरेटेड स्टोर्स गोरखपुर, देवरिया, पडरौना, बस्ती, आजमगढ़ व बलिया में स्थित हैं।

इस अनुबंध पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के श्री वैभव सराफ ने कहा,"“मुझे खुशी है कि ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के विस्तार के लिए जिस फ्रैंचाइज़ी मॉडल के लिए हम जो प्रयास कर रहे हैं, वह अब मूर्त रूप ले रहे हैं। हम अपना पहला फ्रैंचाइज़ी स्टोर प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में खोलने जा रहे हैं। इसके लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं।  लगभग 3500 स्क्वायर फीट के क्षेत्रफल के इस स्टोर का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है और वर्ष 2023 की शुरुआत में इसका उद्घाटन हो जाएगा। स्टोर को अन्य कंपनी ओन्ड एंड कंपनी ऑपरेटेड स्टोर्स की तरह ही डिजाइन किया जाएगा। इस स्टोर के खुल जाने के बाद यहां भी हमारे कंपनी ओन्ड एंड कंपनी ऑपरेटेड स्टोर्स में उपलब्ध पोल्की, हीरे, सोने और कुंदन के वैभवशाली, कलात्मक व अनूठे आभूषण संग्रह अयोध्या और आसपास के क्षेत्र के ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगे।"


अयोध्या में ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के पहले फ्रेंचाइजी स्टोर के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने वाले श्री महेश अग्रवाल ने कहा, "हमें  ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स का पहला फ्रैंचाइज़ी पार्टनर बनकर बेहद प्रसन्नता है। इस साझेदारी का उद्देश्य अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों के निवासियों की बेहतरीन डिज़ाइन और गुणवत्ता वाले आभूषण की आवश्यकता को पूरा करना है। इस स्टोर पर ग्राहकों के लिए ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के ज्वेलरी कलेक्शन के विस्तृत श्रृंखला के सर्वोत्तम गुणवत्ता आभूषण उपलब्ध होंगे, जो उनकी आवश्यकता के अनुसार आधुनिक व क्लासिक डिज़ाइन के बेहतरीन संयोजन से बनाए जाते हैं।"

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...