Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

माह अगस्त में दो चरणों में अभियान चलाकर संक्रामक रोगों से पशुधन की सुरक्षा हेतु टीकाकरण किया जाए - कैबिनेट मंत्री श्री धर्मपाल सिंह

उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास कैबिनेट मंत्री श्री धर्मपाल सिंह ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि 01 से 12 अगस्त तथा 17 से 30 अगस्त, 2022 तक दो चरणों में अभियान चलाकर पशुओं का टीकाकरण कार्यक्रम संपादित किया जाये, ताकि वर्षा ऋतु में होने वाली संक्रामक बीमारियों से पशुधन सुरक्षित रहें। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत गो-आश्रय स्थलों पर निराश्रित गोवंश के चारे-भूसे, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं चिकित्सा की पर्याप्त व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही गो आश्रय स्थल पर जल भराव से बचाव का उपाय भी करें।

पशुधन मंत्री आज यहां विधानसभा में मुख्य भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में संक्रामक रोगों एवं निराश्रित गोशालाओं की अद्यतन स्थिति की मण्डलवार समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पशुधन की सुरक्षा की दृष्टि से उन्हें संक्रामक बीमारियों से जैसे गलाघोटू, खुरपका, मुंहपका एवं ब्रूसेल्लोसिस आदि से बचाना अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए टीकाकरण कार्यक्रम का कार्य प्राथमिकता के आधार पर ससमय पूरा किया जाए। कार्य में लापरवाही बरतने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

पशुधन मंत्री ने समीक्षा बैठक में प्रदेश में किसानों एवं पशुपालकों के हितों से संबंधित विविध विषयों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा की और पोल्ट्री व्यवसाय में लगे हुए छोटे-छोटे उद्यमियों एवं कुक्कुट पालकों के आर्थिक हितों के दृष्टिगत कुक्कुट का बीमा कराये जाने की सम्भावनाओं पर विचार किये जाने को कहा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पिछले पांच वर्षों में गौ-संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी माह अक्टूबर में गौ-नस्ल सुधार विषयक एक कार्यशाला का आयोजन किये जाने की कार्ययोजना तैयार की जाए, जिसमें देशभर के गौवंश कार्यों से जुड़ी संस्थाएं, समाजसेवी, गो-पालक एवं संबंधित वैज्ञानिक प्रतिभाग करेंगे, जिससे गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के कार्यों को नया आयाम मिलेगा।

समीक्षा बैठक में पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव डा0 रजनीश दुबे ने टीकाकरण कार्यों एवं निराश्रित गोवंश के संरक्षण कार्यों की अद्यतन स्थिति से मंत्री जी को अवगत कराया और उनसे प्राप्त दिशा-निर्देशों का अक्षरशः एवं यथाशीघ्र अनुपालन किये जाने का आश्वासन दिया।

बैठक में पशुधन विभाग के विशेष सचिव देवेन्द्र पाण्डेय, निदेशक रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र डा0 जीवन दत्त, निदेशक प्रशासन एवं विकास डा0 इन्द्रमणि एवं अपर निदेशक डा0 अरविन्द कुमार उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...