लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में विशेष अरदास का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सरदार सतनाम सिंह संधू की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए अरदास की गई। बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही और सभी ने राष्ट्र के विकास व सामाजिक सद्भाव के लिए गुरु घर में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद सरदार सतनाम सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, राजू गांधी और गिरीश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। गुरुद्वारा आलमबाग की ओर से मनमोहन सिंह, भूपिंदर सिंह पिंदा, राजेंद्र सिंह राजू कार्यवाहक प्रधान, परविंदर सिंह, इकबाल सिंह, परमजीत सिंह बॉबी, इंदरपाल सिंह, त्रिलोक सिंह बहल और त्रिलोक सिंह टुटेजा ने भी कार्यक्रम में सहभाग...
लखनऊ , चातुर्मास कर रहे दिगंबर जैन संत परम पूज्य आचार्य श्री 108 दयासागर जी महाराज ने जैन मंदिर इन्दिरा नगर मे आज अपने प्रवचनों मे बताया की जिसका कोई गुरु नहीं उसका जीवन शुरू नहीं अर्थात प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन को किसी न किसी को अपना गुरु अवश्य बनाना चाहिए । क्योकि गुरु ही ऐसे व्यक्तित्व हैं जो निस्वार्थ भाव से अपने शिष्य को सत्य की राह पर चलना सिखाते हैं एवं जीवन मे सामने आ रही परेशानियों से बचने का मार्ग भी दिखते हैं । कहा गया है गुरु गोविंद दोउ खड़े काके लागू पाव , बलिहारी गुरु आपकी गोविंद दियो बताए । प्रभु की शरण मे जाने का मार्ग भी गुरु के बिना संभव नहीं हैं । गुरुदेव बताते हैं की गुरु के पाद मूल मे बैठ कर उनके निर्देशन मे किसी प्रकार का भी जाप अनुष्ठान आदि करने से ही उत्तम फल की प्राप्ति संभव है ।
जैन समाज के मंत्री अभिषेक जैन ने बताया की आचार्य श्री के सानिध्य मे दिनांक 1 अगस्त को याहियागंज जैन मंदिर मे अतिशयकारी 1008 भगवान चंद्रप्रभु की मूर्ति की पुनः प्रतिष्ठा कर स्थापना की जाएगी ।
संस्थान के अध्यक्ष श्री अनूप जैन ने बताया आचार्य श्री के सानिध्य मे लखनऊ मे महती धर्म प्रभावना हो रही है एवं शीघ्र ही योग साधन शिविर का आयोजन भी जिआन मंदिर मे किया जाएगा ।
आज भगवान के अभिषेक शांतिधारा करने का सौभाग्य श्रीमान श्रवण जैन एवं अमित जैन को प्राप्त हुआ । इस अवसर पर मुख्य रूप से डा.सीमा जैन प्रेमलता जैन शशि जैन अनुरोध जैन शिप्रा जैन संजीव जैन मनोज जैन आदि उपस्थित हुये ।

Comments
Post a Comment