Skip to main content

Featured Post

ऐशबाग में ओ.पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

    ऐशबाग रामलीला मैदान के तुलसी सभागार मे श्री ओ. पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल जो गरीब और मलीन बस्ती के बच्चो के लिए निशुल्क चलाया जाता है के वाषिर्कोत्सव का आयोजन वसुंधरा एन इनिशिएटिव के द्वारा किया गया।  बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन हुआ। स्कूल के संचालक श्री दीनानाथ जी 18 वर्षो से स्कूल शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष इन बच्चों का मनोबल बढाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीत सिंह SrDEE (NR Railway)एवं श्रीअतुल कृष्ण सिंह( dipty secratary LDA)कर्नल मृदुल कुमार सिंह सेना मंडल रहे। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य मे कार्यक्रम को प्रेरणादायक और संदेशप्रद बताया एवं प्रधानाचार्या मीना देवी तथा समस्त शिक्षिकाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की।  कार्यक्रम के आयोजनकर्ता वसुंधरा एन इनिशिएटिव की अध्यक्ष नीना सक्सेना, सरिता शुक्ला, उपाध्यक्ष डा अंजना त्रिपाठी, शंकर रोली, रूचि सिंह लखविन्दर कौर,ज्योति सिंह ऋतुजा सिंह बघेल,विभा तिवारी, वंदना श्रीवास्तव मधुलिका श्रीवास्तव का संपूर्ण सहयोग रहा। वसुंधरा की युवा सृष्टि टीम ने मंच का सं...

ग्रैविटी डांस स्टूडियो का समर फ्लाइट 5 शोकेस संपन्न, छात्रों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

ग्रैविटी इवेंट्स एंड डांस स्टूडियो द्वारा “समर फ्लाइट 5 – स्टूडेंट्स शोकेस” का सफल आयोजन संस्कृति स्कूल ऑडिटोरियम, लखनऊ में किया गया, जहाँ छात्रों ने शानदार प्रस्तुतियों से पूरे दर्शक वर्ग को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान दर्शकों की तालियों और उत्साह ने आयोजन को यादगार बना दिया।


ग्रैविटी इवेंट्स एंड डांस स्टूडियो पिछले 25 वर्षों से भारतीय कला और संस्कृति को नृत्य के माध्यम से बढ़ावा देने के लिए समर्पित संस्था है। यह संस्थान इंडियन क्लासिकल डांस के साथ-साथ बॉलीवुड, सेमी-क्लासिकल, कंटेम्पररी, हिप-हॉप, जैज़, बैले एवं अन्य विभिन्न नृत्य शैलियों का प्रशिक्षण देकर युवा प्रतिभाओं को निरंतर मंच प्रदान कर रहा है।


इस भव्य शोकेस का आयोजन ग्रैविटी इवेंट्स और ग्रैविटी डांस स्टूडियो के संस्थापक लक्ष्मी मेहरोत्रा एवं सचिन मेहरोत्रा के नेतृत्व में किया गया। उनकी दूरदृष्टि, समर्पण और जुनून ने शहर में डांस एवं परफॉर्मिंग आर्ट्स के लिए एक मजबूत मंच तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।



कार्यक्रम में किड्स, टीन्स एवं लेडीज़ बैच के विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास, अनुशासन, टीमवर्क और नृत्य के प्रति अपने जुनून को मंच पर बेहतरीन प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदर्शित किया। वेन्यू पार्टनर्स ला जोई प्राइमरी लर्निंग हैबिटेट एवं संस्कृत‍ि स्कूल के विद्यार्थियों ने भी अपनी ऊर्जावान और आकर्षक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया।


इस आयोजन का मार्गदर्शन प्रतिभाशाली इन-हाउस इंस्ट्रक्टर्स अमन, ओम, भूमि और विवेक ने किया। वहीं गेस्ट इंस्ट्रक्टर्स सनी, आरव, आकाश, रवि, सोना, सचिन और मनीष ने भी कार्यक्रम को विशेष बनाया। क्यूरेटेड इंस्ट्रक्टर्स शुभम और भानवी के साथ मास्टर इंस्ट्रक्टर मोहित सोलंकी ने “समर फ्लाइट” की इस यात्रा में प्रेरणा और विशेष योगदान दिया।


कृष्णा मेहरोत्रा ने भी एक उत्साही एवं समर्पित इंटर्न के रूप में कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और पूरे शोकेस के दौरान बैकस्टेज एवं मैनेजमेंट कार्यों में सक्रिय सहयोग दिया। वहीं सीनियर स्टूडेंट्स अमृतांशी एवं अंशिमा ने भी इंटर्न की तरह जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए आयोजन को सफल बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया।



कार्यक्रम में प्रस्तुत पावर-पैक्ड “इंस्ट्रक्टर शोकेस” परफॉर्मेंस को दर्शकों ने विशेष रूप से सराहा, जो शाम के प्रमुख आकर्षणों में से एक रहा।


ग्रैविटी इवेंट्स एंड डांस स्टूडियो ने संस्कृत‍ि स्कूल के प्रिंसिपल श्री अभिषेक श्रीवास्तव एवं ला जोई प्राइमरी लर्निंग हैबिटेट की डायरेक्टर सुश्री आक्शी जे. मेहता का उनके सहयोग एवं प्रोत्साहन के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ का ऐलान, मांगे पूरी नहीं हुई तो होगा कार्य बहिष्कार

उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ द्वारा अपनी लंबित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर घोषित सफलता तक संघर्ष आंदोलन 15 अक्टूबर 2026 से लखनऊ के ईको गार्डन में विशाल धरना प्रदर्शन शुरू हुआ। संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री नरेन्द्र कुमार ने बताया कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 05 से 11 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी कार्यस्थलों पर काला फीता बांधकर विरोध दर्ज किया गया था, तथा 12 से 14 अक्टूबर तक प्रतिदिन ड्यूटी के प्रारंभिक 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया गया था। आज ईको गार्डन में आयोजित धरने में प्रदेश भर से सैकड़ों ART, ICTC, STI, OST केन्द्रों के कर्मचारी एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने बताया कि वर्ष 2023 से लगातार अपनी मांगों के लिए संघर्ष किया जा रहा था। स्वास्थ्य मंत्री को मांग-पत्र सौंपा गया था, उप-मुख्यमंत्री से 20 बार संपर्क किया गया था, मुख्यमंत्री को 1000 पत्र भेजे गए थे और 200 से अधिक जनप्रतिनिधियों ने संस्तुति पत्र भेजे थे। दिनांक 04 फरवरी 2026 को मुख्यमंत्री से लोकभवन में मुलाकात हुई थी और 19 फरवरी 2026 को विधान परिषद में चर्चा के दौरान सभापति द्वारा सहमति भी दी ...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...