Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

कलर्स के ‘कयामत से कयामत तक’ के करम राजपाल और तृप्ति मिश्रा द्वारा जलाई गई प्यार की मशाल से लखनऊ जगमगा उठा



लखनऊ,प्यार के महीने में रोमांस फैलाते हुए, कलर्स के ‘कयामत से कयामत तक’ के कलाकार करम राजपाल और तृप्ति मिश्रा लखनऊ पहुंचे। हाल ही में लॉन्च किया गया यह शो उन तीन अलग-अलग प्रेम कहानियों में से एक है, जो चैनल के प्राइम-टाइम स्लॉट पर रात 9:30 बजे से 11:00 बजे तक एक के बाद एक प्रसारित होती हैं, जिसने इसे एक भव्य रोमांटिंग महोत्सव बना दिया है। प्यार के विभिन्न रंगों का जश्न मनाते हुए, कलर्स ने अपने अभियान ‘प्यार की मशाल’ के साथ रोमांस की लौ जलाने का प्रयास किया है, जो लोगों को प्यार से इकट्ठा और एकजुट करते हुए उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात के कई शहरों को सफलतापूर्वक रोशन कर रहा है। जबकि दुनिया प्यार के महीने में डूबी है, करम और तृप्ति ने एक अनोखे कैंटर में रोमांस की लौ - ‘प्यार की मशाल’ जलाई जो तीन राज्यों के अपने सफर के दौरान लखनऊ में रुकी। कलाकारों और स्थानीय लोगों को एक जीवंत नुक्कड़ नाटक देखने को मिला, जो इस रोमांटिक ड्रामा से प्रेरित ऊर्जा और रचनात्मकता से भरपूर स्ट्रीट प्ले था।


दर्शकों का प्यार बटोरने वाला, ‘कयामत से कयामत तक’ एक शाश्वत प्रेम कहानी है जो राज (करम) और पूर्णिमा (तृप्ति) के जीवन को दर्शाता है, जिनके प्यार को उम्र, समाज और यहां तक कि मौत की बाधाओं से भी चुनौती मिलती है। क्या उनका प्यार मृत्यु की अटलता से बच पाएगा?


‘कयामत से कयामत तक’ में राज की भूमिका निभा रहे करम एस राजपाल कहते हैं, “कयामत से कयामत तक को पसंद करने वाले सभी दर्शकों को बहुत-बहुत धन्यवाद। इतने सारे प्यार के साथ, मैं लखनऊ में प्यार की मशाल को रोशन करने और शहर के लोगों के साथ बातचीत करने को लेकर रोमांचित हूं। प्यार का जश्न मनाने के लिए इतनी बड़ी संख्या में लोगों को इकट्ठा होते देखकर बहुत ही अच्छा लगता है। कलर्स ने अपने 9:30 बजे से 11:00 बजे के टाइम स्लॉट में रोमांस का महोत्सव आयोजित कर दिया है और इन तीन अलग-अलग प्रेम कहानियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करना अद्भुत है। सबसे बढ़कर, मैं हमारे शो और पुनर्जन्म के रहस्य के संबंध में लोगों के विचार जानने को लेकर उत्साहित हूं। मैं चाहता हूं कि पूरे भारत में सभी दर्शक हमारे द्वारा जलाई गई प्यार की लौ की गर्माहट फैलाएं।”



‘कयामत से कयामत तक’ में पूर्णिमा का किरदार निभा रहीं तृप्ति मिश्रा कहती हैं, “कलर्स में रात 9:30 बजे से 11:00 बजे तक के प्राइम टाइम स्लॉट में प्रसारित होने वाले तीनों शो में प्यार एक समान पहलू है, जिनसे दर्शकों को रोमांस की ट्रिपल डोज़ मिलती है। प्यार की बात करें तो, मैं दर्शकों को कयामत से कयामत तक को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद देती हूं। यह शो पुराने दौर का रोमांस पेश करता है और यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि शो दर्शकों को कितना मंत्रमुग्ध कर रहा है।” 


हर सोमवार-शुक्रवार रात 9:30 बजे से 11:00 बजे के बीच प्यार का ट्रिपल डोज़ पाएं, केवल कलर्स पर।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...