ऐशबाग रामलीला मैदान के तुलसी सभागार मे श्री ओ. पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल जो गरीब और मलीन बस्ती के बच्चो के लिए निशुल्क चलाया जाता है के वाषिर्कोत्सव का आयोजन वसुंधरा एन इनिशिएटिव के द्वारा किया गया। बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन हुआ। स्कूल के संचालक श्री दीनानाथ जी 18 वर्षो से स्कूल शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष इन बच्चों का मनोबल बढाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीत सिंह SrDEE (NR Railway)एवं श्रीअतुल कृष्ण सिंह( dipty secratary LDA)कर्नल मृदुल कुमार सिंह सेना मंडल रहे। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य मे कार्यक्रम को प्रेरणादायक और संदेशप्रद बताया एवं प्रधानाचार्या मीना देवी तथा समस्त शिक्षिकाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के आयोजनकर्ता वसुंधरा एन इनिशिएटिव की अध्यक्ष नीना सक्सेना, सरिता शुक्ला, उपाध्यक्ष डा अंजना त्रिपाठी, शंकर रोली, रूचि सिंह लखविन्दर कौर,ज्योति सिंह ऋतुजा सिंह बघेल,विभा तिवारी, वंदना श्रीवास्तव मधुलिका श्रीवास्तव का संपूर्ण सहयोग रहा। वसुंधरा की युवा सृष्टि टीम ने मंच का सं...
समाज वादी पार्टी से लखनऊ खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी सुशील सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया।
समाज वादी पार्टी से लखनऊ खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी सुशील कुमार ने भी आज अपना नामांकन दाखिल किया।
नामांकन के बाद सुशील कुमार ने अपने प्रमुख चुनावी मुद्दे गिनाए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जिन प्राथमिक विद्यालयों को बंद कराया गया है, उन्हें पुनः चालू करवाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा कि आज सरकारी स्कूलों में एक शिक्षक कई-कई कक्षाओं को पढ़ा रहा है, जिससे गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं मिल पा रही है। इसे दुरुस्त करना जरूरी है।
इसके साथ ही प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को उचित मानदेय दिलाना और शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाली जैसे मुद्दों को लेकर वह चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने कहा कि वह शिक्षकों और शिक्षा व्यवस्था दोनों की आवाज बनकर विधान परिषद में लड़ाई लड़ेंगे।

Comments
Post a Comment