सफलता तक संघर्ष- यूपी एड्स कंट्रोल सोसाइटी के कर्मचारियों ने किया 2 घंटे कार्य बहिष्कार, 15 से अनिश्चितकालीन धरना
माई सिटी
उत्तर प्रदेश एड्स कण्ट्रोल सोसाइटी कर्मचारी संघ के, प्रदेश स्तरीय दिनांक 15 अक्टूबर, 2026 को "अनिश्चितकालीन धरना" "सफलता तक संघर्ष" आंदोलन का द्वितीय चरण की शुरुआत की गयी।
जिसमें पूरे प्रदेश के प्रत्येक मेडिकल कालेज, जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर कार्यरत "एड्स नियंत्रण" कर्मचारियों ने प्रातः 02 घण्टे का पूर्ण कार्य बहिष्कार किया।
उत्तर प्रदेश एड्स नियंत्रण कर्मचारी संघ की मांगे न माने जाने पर प्रदेशव्यापी धरना दिनांक 15 अक्टूबर, 2026 से लखनऊ के "ईको गार्डन" पार्क में शुरु किया जायेगा, सार्थक पहल सरकार द्वारा न होने पर भूख हड़ताल शुरु कर दिया जायेगा, मरीजों को औषधि न मिल पाने की सम्पूर्ण जिम्मेवारी सरकार एवं जिला प्रशासन की होगी, संघ द्वारा 01 माह पूर्व ही सबकों अपनी मांगों के संबंध में एवं आगामी हड़ताल के संबंध में जानकारी प्रदान की जा चुकी है।
लखनऊ से पंकज कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष एवं राशि सिंह कोषाध्यक्ष, सहारनपुर से प्रदेश महामंत्री नरेन्द्र कुमार एवं सिद्धार्थनगर से प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धेश्वर पाण्डेय एवं संगठन मंत्री अमित मिश्रा, हरदोई से प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द मिश्रा, बनारस से मुख्य सलाहकार राजेश मिश्रा एवं संगठन मंत्री अर्चना उपाध्याय, प्रतीभा मिश्रा, कुशीननगर से प्रदेश प्रभारी विश्वजीत ओझा राज्य सलाहकार रत्नेश मणि त्रिपाठी, बांदा से अजय साहू उपमहामंत्री, गोरखपुर से सिद्धार्थ राय संगठन मंत्री, प्रतापगढ़ से अजय सिंह अयोध्या से जिलाध्यक्ष रमेश यादव, बहराईच से ममता सिंह संगठन मंत्री, पूजा चौहान सलाहकार अलीगढ़, आगरा से प्रवीन यादव, गाजियाबाद से मनोज गुप्ता, मेरठ से कुलदीप जी, मुजफ्फरनगर से पियूष सैनी आदि ने अपने अपने जनपदों में कमान संभाली ।




Comments
Post a Comment