अग्रवाल सभा (दक्षिण), लखनऊ द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती कार्यक्रम चित्रा लॉन में धूमधाम से मनाया गया
अग्रवाल सभा (दक्षिण), लखनऊ द्वारा 15 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती के पावन अवसर पर रायबरेली रोड स्थित चित्रा लॉन में भव्य एवं गरिमामय समारोह आयोजित किया गया, जो सामाजिक एकता, सांस्कृतिक गौरव, धार्मिक आस्था और महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों के प्रति समर्पण का प्रतीक बना।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सभा के संस्थापक संरक्षक विश्वनाथ खेमका, अति विशिष्ट अतिथि माननीय राज्यमंत्री एवं अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के उपाध्यक्ष नटवर गोयल जी एवं विशिष्ट अतिथि राजकुमार मित्तल, उप कुलपति, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ तथा लखनऊ की पूर्व महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया सहित सभा के पदाधिकारी संरक्षक श्री अशोक कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष श्री आलोक गोयल, महामंत्री (कार्यवाहक) श्री अशोक कुमार बंसल, कोषाध्यक्ष श्री देवेंद्र मित्तल, उपाध्यक्ष श्री आलोक सिंघल, उप संगठन मंत्री श्री खेराती लाल अग्रवाल तथा मीडिया प्रभारी श्री सुधीर अग्रवाल सहित कार्यकारिणी के सदस्यगण श्री सुरेश अग्रवाल, श्री देवेंद्र कुमार गर्ग, श्री प्रवेश अग्रवाल, श्री अनूप कुमार अग्रवाल, श्री अभिषेक बंसल, श्री पी.के. बंसल, श्री राजीव अग्रवाल, श्री राजेश चन्द्र अग्रवाल, श्री जितेन्द्र कुमार अग्रवाल, श्री गुंजन अग्रवाल, श्री बसंत अग्रवाल, श्री मुकेश अग्रवाल, श्री कृष्ण कुमार तमकोरिया, श्री शुभम अग्रवाल, श्री अंकुर अग्रवाल एवं श्री शैलेन्द्र अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कुलदेवता महाराजा अग्रसेन जी व कुलदेवी मां लक्ष्मी जी की आरती से किया गया, जिसमें लगभग 1000 अग्रबंधुओं की सहभागिता रही व शहर की अन्य अग्रवाल सभाओं के पदाधिकारीगण साक्षी रहे।
मंच का संचालन कर रहे मीडिया प्रभारी श्री सुधीर अग्रवाल ने बताया कि समारोह में बच्चों एवं महिलाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इन मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी का मन मोह लिया और पूरे परिसर में उत्साह एवं उल्लास का वातावरण बना दिया।
बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही महाराजा अग्रसेन जी के जीवन एवं विचारों पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में रचनात्मकता, सामान्य ज्ञान और अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।
बताया गया कि समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में मेधावी विद्यार्थियों व उत्कृष्ट उपलब्धियाँ प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं को महाराजा अग्रसेन गौरव सम्मान से तथा समाज के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया, जिनके द्वारा अपने अनुभवी मार्गदर्शन से आशीर्वाद प्रदान करते हुए समाज में योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।
संरक्षक श्री अशोक अग्रवाल जी ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज की उपलब्धियों को पहचान देने के साथ-साथ बच्चों एवं युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और विभिन्न पीढ़ियों के बीच आत्मीय संबंधों को मजबूत बनाते हैं।
समारोह में महाराजा अग्रसेन जी के समानता, परोपकार, सहयोग, सेवा और लोककल्याण के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया। बड़ी संख्या में परिवारों की उपस्थिति ने समाज की एकजुटता और अपनी सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।
राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसकी घोषणा सभा के अध्यक्ष श्री आलोक गोयल जी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए की गई। अपने संबोधन में उन्होंने महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह के उद्देश्य, समाज की नई पीढ़ी को महाराजा अग्रसेन जी के जीवन, विचारों, आदर्शों, समाज में एकता, सेवा, सहयोग एवं संस्कारों की भावना को सुदृढ़ करने पर प्रकाश डाला। अतिथियों, प्रतिभागियों, अभिभावकों, सम्मानित व्यक्तियों एवं समाजबंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में भी सामाजिक एकता, शिक्षा, सांस्कृतिक संरक्षण और जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम पूर्णतया सफल रहा व सकुशल संपन्न हुआ। व सकुशल संपन्न हुआ।


Comments
Post a Comment