ऐशबाग रामलीला मैदान के तुलसी सभागार मे श्री ओ. पी. श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल जो गरीब और मलीन बस्ती के बच्चो के लिए निशुल्क चलाया जाता है के वाषिर्कोत्सव का आयोजन वसुंधरा एन इनिशिएटिव के द्वारा किया गया। बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन हुआ। स्कूल के संचालक श्री दीनानाथ जी 18 वर्षो से स्कूल शिक्षण का कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक वर्ष इन बच्चों का मनोबल बढाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीत सिंह SrDEE (NR Railway)एवं श्रीअतुल कृष्ण सिंह( dipty secratary LDA)कर्नल मृदुल कुमार सिंह सेना मंडल रहे। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य मे कार्यक्रम को प्रेरणादायक और संदेशप्रद बताया एवं प्रधानाचार्या मीना देवी तथा समस्त शिक्षिकाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के आयोजनकर्ता वसुंधरा एन इनिशिएटिव की अध्यक्ष नीना सक्सेना, सरिता शुक्ला, उपाध्यक्ष डा अंजना त्रिपाठी, शंकर रोली, रूचि सिंह लखविन्दर कौर,ज्योति सिंह ऋतुजा सिंह बघेल,विभा तिवारी, वंदना श्रीवास्तव मधुलिका श्रीवास्तव का संपूर्ण सहयोग रहा। वसुंधरा की युवा सृष्टि टीम ने मंच का सं...
सपा प्रत्याशियों के नामांकन में पहुंचे नवीन धवन बंटी, बोले- शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर जीतेगी सपा
लखनऊ खंड शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव 2026 में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी सुशील कुमार और कांति सिंह के नामांकन के दौरान 174 मध्य विधानसभा से सपा नेता नवीन धवन बंटी सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे।
नवीन धवन बंटी ने कहा कि प्रदेश में प्राथमिक विद्यालयों को बंद किया जा रहा है, एक शिक्षक कई कक्षाओं को पढ़ा रहा है। गरीब के बच्चे को अच्छी शिक्षा नहीं मिल रही है। प्राइवेट स्कूल के शिक्षकों को उचित मानदेय नहीं मिल रहा है और पुरानी पेंशन बहाली जैसे मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी चुनाव मैदान में है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का मुख्य मुद्दा रोजगार और विकास है और हम यह चुनाव बहुत बड़े अंतर से जीतने जा रहे हैं। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment