लखनऊ, 5 अक्टूबर। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य इन्दु प्रकाश मिश्रा की पत्नी श्रीमती स्मिता मिश्रा ने लखनऊ खण्ड से विधान परिषद की स्नातक सीट के लिये आज नामांकन कर दिया है। नामांकन करने से पूर्व सीनियर एडवोकेट डा. एस.पी. मिश्रा से उन्होंने शुभकामना प्राप्त की। इस अवसर पर करणी सेना के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि करणी सेना के अध्यक्ष श्री सूरजपाल अम्मू पहले ही उन्हें अपना समर्थन सौंप चुके हैं।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी की शुभकामना उनके साथ मौजूद है। बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट श्री अलंकार अग्निहोत्री तथा नव युवक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत कात्यायन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमति मानवी कात्यायन तथा राष्ट्रीय महामंत्री विन्ध्यवासिनी श्रीसानन्द इस अवसर पर उनके साथ मौजूद रहे।
उनके साथ माध्यमिक शिक्षक संघ की संरक्षक श्रीमति छाया शुक्ला और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शशिकान्त पाण्डेय जी भी साथ रहे। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, पं. राम गोपाल मिश्रा पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सीतापुर का आशीर्वाद वे पहले ही प्राप्त कर चुके हैं।
स्मिता जी का नामांकन अधिवक्ता श्री एल. पी. मिश्रा, श्री राजेन्द्र शुक्ला (अधिवक्ता) की देखरेख में हुआ। सेवा निवृत्त व वर्तमान अधिवक्ता महानिदेशक श्री के. के. शुक्ला एवं सचिवालय अधिकारी संघ के अध्यक्ष श्री शशिकान्त शुक्ल ने इस नामांकन में विशेष भूमिका निभाई। ग्रामीण बैंक से श्री प्रदीप गुप्ता और मनमोहन जी भी मौके पर मौजूद थे। ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र जी की शुभकामना भी आपके साथ रही। श्रीमति इन्दु सारस्वत, श्रीमति आशा श्रीवास्तव, समाज सेवी स्वाती चटर्जी, स्वर कोकिला, पदम् पुरस्कार प्राप्त श्रीमति विमलापंत, मंजर सैयदैन की शुभकामनाओं के अलावा श्रीमति मीना भारती व श्रीमति रेखा सिंह की भागीदारी भी उत्साहवर्धक रही।

Comments
Post a Comment