लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रदेश कार्यालय, लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता एवं सदस्यता ग्रहण समारोह में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), समाजवादी पार्टी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े दर्जनों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री ओमप्रकाश राजभर जी के नेतृत्व और विचारधारा में विश्वास व्यक्त करते हुए सुभासपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर लोजपा (रामविलास) के पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता श्री लोकेश कुमार श्रीवास्तव, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता श्री पीयूष सोमानी, पूर्व लखनऊ मंडल प्रभारी श्री वेद प्रकाश, प्रदेश सचिव श्री अंशुमान कुर्देशिया, श्रीमती कल्याणी साहू, प्रदेश प्रधान महासचिव श्री महेश सिंह भदौरिया, श्री मोनू पंडित, श्री स्वयं प्रकाश एवं श्री अमन रावत सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हुए।
नवागत सदस्यों ने सामाजिक न्याय, समान अधिकार, वंचितों के सम्मान तथा सर्वसमाज की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने और सुभासपा की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
समारोह में राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव, युवा मंच श्री सचिन कुमार सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री पीयूष मिश्रा, राष्ट्रीय प्रवक्ता, युवा मंच श्री अनुराग ओझा, प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. मनोज अर्कवंशी तथा प्रदेश अध्यक्ष, आईटी सेल एवं कार्यालय प्रभारी श्री धर्म प्रकाश चौधरी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सुभासपा ने दोहराया कि पार्टी पिछड़े, अति पिछड़े, दलित, वंचित एवं शोषित वर्गों के अधिकारों, सम्मान और समान अवसरों के लिए निरंतर संघर्षरत है।
सुभासपा का संकल्प—सामाजिक न्याय, सर्वसमाज का सम्मान और सबकी राजनीतिक भागीदारी।


Comments
Post a Comment