बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
लखनऊ, सेंट मीरास इण्टर कॉलेज, हिन्द नगर,लखनऊ में वार्षिक परीक्षाफल वितरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें अंशुल वर्मा ,यश श्रीवास्तव* तथा आयुषी बाजपेयी टॉपर रहे। साथ ही पूरे वर्ष गृहकार्य पूरा करने वाले 43 बच्चों को भी भूतपूर्व निदेशिका स्व.अनीता रतड़ा* के नाम के मेडल से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर वर्ष 2023 के इंटरमीडिएट के 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 15 बच्चों की भी ट्रॉफी और मेडल प्रदान किये गए।
इस मौके पर विद्यालय के मैनेजर श्री विनोद रतड़ा जी ने सभी को
पुरुस्कार वितरित किये और बच्चों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने बताया कि यदि बच्चा प्रतिदिन स्कूल आये तो सिर्फ उसी से उसके परिणाम में असर देखने को मिलेगा। क्योकि जब बच्चा प्रतिदिन स्कूल आएगा तो काम भी पूरा होगा और काम पूरा होगा तो पढ़ने में भी मन लगेगा।
इस अद्भुत मौके पर विद्यालय के प्रबंधक विनोद रात्रा व अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे जिनके आशीर्वाद से विद्यार्थियों ने ये मुकाम हासिल किया।

Comments
Post a Comment