Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

इस सीज़न के लिए प्लेटिनम ज्वेलरी के ट्रेंड्स

 


: वसंत ऋतु के सुहाने मौसम की शुरुआत के साथ चमकते आभूषणों के ट्रेंड को नया आयाम देने का समय आ गया है। वर्ष 2024 इन नए स्टाइल ट्रेंड्स के साथ कुछ अलग कर इसे सबकी नज़रों का नूर बना रहा है। इस वर्ष आभूषण सिर्फ रूप को निखारने या केवल पहनने के लिए नहीं है, बल्कि आपके मूड को जाहिर करने, आपके ख़ास लम्हों को यादगार बनाने और एक ऐसी छाप छोड़ने के बारे में है जो यकीनन लोगों की नजर आपके ऊपर से हटने नहीं देगी।इन ट्रेंड्स के बारे में पीजीआई इंडिया की बिजनेस डायरेक्टर, पल्लवी शर्मा ने कहा - "महिलाओं के आभूषण वास्तव में पिछले कुछ वर्षों में बहुत अलग तरह से विकसित हुए हैं, जिससे एक नया सेगमेंट तैयार हुआ है जो आधुनिक महिलाओं की जरूरतों को पूरा करता है, जिसमें वह ऐसे बेहतरीन डिजाइन की तलाश करती हैं जो उनकी जीवनशैली के साथ मेल खाती हों और उनके व्यक्तित्व में और भी ज़्यादा निखार ला सके। 2024 में, प्रामाणिकता के साथ यह सभी के दिलों दिमाग में छाया हुआ है, जिसमें महिलाएं आभूषणों को अलग- अलग अंदाज़ में अपना रही हैं, <script async src=""

   

</script> जो मज़ेदार पैटर्न, कीमती धातुओं का शानदार मिश्रण, बोल्ड रंगों और पॉप संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने वाले रूप द्वारा कलात्मक अभिव्यक्ति के लिए एक कैनवास की तरह काम करता है। आर्ट डेको ट्रेंड पहले से ही रनवे पर गुलजार है। स्टैकिंग आज भी सभी की पहली पसंद है, जो महिलाओं के रिस्टवियर, अंगूठियों और नेकवियर के साथ अपनी एक अलग स्टाइल की कहानी बनाने के लिए अलग -अलग तरह की आकृतियों, रंगों को मिक्स एंड मैच करने के लिए प्रोत्साहित करता है। यह साल खुद को खुल कर जाहिर करने का है और चूंकि मूड कभी भी एक जैसा नहीं रहता, इसलिए स्टाइल स्टेटमेंट भी एक जैसा नहीं रहना चाहिए। स्कल्पचरल मिनिमलिज़्म से बोल्ड स्टैकिंग तक, 2024 के लिए स्टाइल मंत्र है, अपने मूल जुड़े रहकर एक्सपेरिमेंट करना और अपने हर मूड को खुल कर बयां करना।”जैसे ही आप अपने आभूषणों की अलमारी में कुछ नया जोड़ने के लिए विकल्पों को ब्राउज़ करते हैं, प्लेटिनम ज्वेलरी इस वर्ष आपके स्टाइल गेम में बड़ी भूमिका निभाने के लिए आदर्श विकल्प के रूप में उभरती है। चाहे वह बोल्ड स्टेटमेंट पीस हो या बार-बार पहनने के लिए हर फंक्शन के हिसाब से आकर्षक डिज़ाइन, पीजीआई द्वारा प्लेटिनम ईवारा के बेहतरीन रूप से तैयार किए गए हर पीस को हर एक मूड और अवसर के लिए बनाया गया हैं।अगर आप अपने नए लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं, या नए ट्रेंड्स को आज़माना चाहते हैं या बस अपने रोजमर्रा के आभूषणों के कलेक्शन में कुछ नया जोड़ना चाहते हैं तब 95% शुद्ध प्लेटिनम से तैयार प्लेटिनम इवारा द्वारा बड़ी ही बारिकी से बनाए गए आभूषणों की खूबसूरत सफेद चमक आपके स्टाइल को एक लेवल और ऊपर उठाने का वादा करती है।

2024 में के लिए हमारी शीर्ष 3 सिफारिशें, जो आपकी चमक और आकर्षण बढ़ा देंगी

मिनिमलिस्टिक लेकिन बोल्ड यह वर्ष खुल कर जीने और अपने मूड को खुल कर बयां करने का है। बोल्ड होने का मतलब मिनिमलिस्टिक और साफ-सुथरी सौम्यता को छोड़ने का नहीं है। साफ और सौम्य स्कल्पचरल ज्वेलरी के साथ स्कल्पचरल मिनिमलिज़्म जैसे कफ ब्रेसलेट, या साफ लाइनों या बोल्ड स्टेटमेंट प्लेटिनम अंगूठियों के साथ कार्बनिक आकार की बालियां किसी भी लुक में आज के ज़माने की झलक और मज़बूत शिल्पकारी अनुभव को जोड़ती है। ये डिज़ाइन ऑर्गेनिक रूप से प्लेटिनम की आंतरिक ताकत का एक साफ सुथरी बारीक लुक की सुंदरता के साथ मेल है। प्लेटिनम अपनी प्राकृतिक सफेद चमक के साथ एक सुस्पष्ट लालित्य का वादा करता है जो लंबे समय के बाद भी बरकरार रहता है। आर्टडेको लुक ऐसी ज्वेलरी की मांग बढ़ रही है एक पटल के रूप में कला को प्रतिबिंबित करे। ज्वेलरी के मुख्य डिज़ाइन में सेरेमिक्स, ओनिक्स, और रत्नों की मदद से मोज़ेक, मोटिफ़, और पॉप संस्कृति के मिनिएचर शामिल कर कलर और विंटेज का ऐसा स्पर्श दिया जा रहा है, जो सौंदर्य के साथ रनवे का आकर्षण उत्पन्न करता है। ब्रह्मांड के रहस्यों को प्रतिबिंबित करने वाले जटिल पैटर्न डायमंड्स से जड़े नाज़ुक प्लेटिनम ब्रेसलेट से लेकर विचित्र पेंडेंट्स और चार्म्स तक हर ज्वेलरी में दिखते हैं। इस कलात्मक जीवंतता का आकर्षण आगे भी बना रहने वाला है।प्लेटिनम किसी भी अन्य बहुमूल्य मेटल के मुक़ाबले ज्यादा ठोस होता है, और हीरे एवं रत्नों पर अधिक मज़बूत एवं सुरक्षित पकड़ प्रदान करता है। अपनी शुद्ध सफेद चमक में यह बहुमूल्य रत्नों की असली चमक को उभारता है।विजय की ओर ले जाने वाले स्टैक्स एवं कफ़्स 2024 के स्टैक्स ट्रेंड का एक नियम है, कि इसका कोई नियम नहीं हैं! प्रि-अलाइंड रिंग कॉम्बो हो या क्योरेटेड मिक्स एवं मैच स्टैक, रिंग स्टैक हर मामले में बोल्ड लेयर की ज्वेलरी का प्रतिबिंब बनाते हैं। ये शानदार शुरुआत प्रदान करते हैं, जो आपकी व्यक्तिगत शैली को उजागर करते हुए एक कहानी बयां करते हैं। नाजुक, स्टैक्ड नेकपीस खूबसूरत पोशाक या आकर्षक इंडो-वेस्टर्न परिधान की सुंदर नेकलाइन को उभारकर लाते हैं। कफ या स्ट्रक्चर्ड रिस्टवियर आपके संपूर्ण रूप को अद्वितीय आकर्षण प्रदान करते हैं, और एक ऐसा प्रभाव उत्पन्न करते हैं, जो पार्टी के बाद भी लंबे समय तक बना रहता है। पिछले कुछ सीज़न से कफ ब्रेसलेट हर रनवे पर दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें विभिन्न रूपों- थिक, थिन, ड्युअल टोंड एसिमेट्रिक या किसी अन्य स्ट्रक्चर्ड पैटर्न में खरीदा जा सकता है।

इस सीज़न के लिए लेटेस्ट प्लेटिनम इवारा कलेक्शन भारत में मुख्य ज्वेलरी रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...