कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) से जुड़े कर्मचारियों को जमा लिंक्ड बीमा योजना 1976 के तहत अब 6 लाख की जगह सात लाख रुपये का बीमा लाभ मिलेगा। देशभर में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के 6 करोड़ से अधिक अंशधारक हैं ईपीएफ के केंद्रीय न्यास बोर्ड (सीबीटी) ने कर्मचारियों के बीमा लाभ की राशि बढ़ाने के लिए कर्मचारी जमा लिंक्ड इंश्योरेंस स्कीम-1976 के पैराग्राफ 22 (3) में संशोधन की मंजूरी दे दी है। ईपीएफओ की कर्मचारी जमा लिंक्ड बीमा (ईडीएलआई) योजना के तहत पीएफ खाताधारकों को यह सुविधा मिलती है। इसके तहत किसी कर्मचारी को न्यूनतम 2.5 लाख और अधिकतम 6 लाख रुपये तक की बीमा सुविधा मुफ्त में मिलती है। अगर किसी कर्मचारी की आकस्मिक मौत हो जाती है तो उसके परिवार वाले बीमा राशि के लिए दावा कर सकते हैं। इस योजना में कर्मचारी को किसी तरह का योगदान नहीं करना पड़ता है। कर्मचारी के बदले कंपनी प्रीमियम जमा करती है। प्रीमियम राशि कर्मचारी के मूल वेतन और महंगाई भत्ता का 0.50 फीसदी होता है। हालांकि, अधिकतम मूल वेतन 15 हजार रुपये ही इसके दायरे में आता है।
नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...
Comments
Post a Comment