Skip to main content

Featured Post

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुद्वारा आलमबाग में आयोजित हुई विशेष अरदास

    लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में विशेष अरदास का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सरदार सतनाम सिंह संधू की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए अरदास की गई। बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही और सभी ने राष्ट्र के विकास व सामाजिक सद्भाव के लिए गुरु घर में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद सरदार सतनाम सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।  कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, राजू गांधी और गिरीश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।  गुरुद्वारा आलमबाग की ओर से मनमोहन सिंह, भूपिंदर सिंह पिंदा, राजेंद्र सिंह राजू कार्यवाहक प्रधान, परविंदर सिंह, इकबाल सिंह, परमजीत सिंह बॉबी, इंदरपाल सिंह, त्रिलोक सिंह बहल और त्रिलोक सिंह टुटेजा ने भी कार्यक्रम में सहभाग...

टर्म और मनीबैक बीमा पॉलिसियों में क्या फर्क है?


जीवन बीमा से जुड़े भ्रम भी हैं, और इसी कारण रश्मि त्रिपाठी ने मनीबैक और टर्म लाइफ इंश्योरेंस का फर्क जानने के लिए अपनी छह बीमा पॉलिसियों को ध्यान से समझना शुरू किया। कोविड महामारी का एक लाभ यह हुआ है कि दिल्ली में रहने वाली 46 साल की रश्मि त्रिपाठी अब उन तमाम दस्तावेजों को जांच-परख सकती हैं, जो महत्वपूर्ण हैं और जिनके बारे में पहले वह कुछ नहीं जानती थीं। चूंकि अब नौकरी पर जाने और वहां से लौटने में उनके तीन घंटे खर्च नहीं होते, ऐसे में, दिल्ली यूनिवर्सिटी की इस प्रोफेसर के पास अपनी आर्थिक स्थिति को समझ पाने के लिए समय ही समय था। अलबत्ता समझने की बहुत कोशिश करने के बाद भी उन्हें समझ में नहीं आया कि उनके और उनके पति के पास जो टर्म इंश्योरेंस और मनीबैक पॉलिसियां हैं, वे वास्तव में हैं क्या। जीवन बीमा बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन जीवन बीमा की भाषा इतनी कठिन है कि अच्छे-अच्छे लोगों के लिए भी अलग-अलग पॉलिसियों का फर्क समझ पाना मुश्किल है। जीवन बीमा दरअसल नौकरीपेशा लोगों की अचानक मृत्यु के बाद उन पर निर्भर लोगों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है। जो जीवन बीमा सिर्फ इस तरह का बीमा मुहैया कराता है, उसे टर्म लाइफ इंश्योरेंस कहते हैं। यह शुद्ध रूप से लाइफ कवर है। यह एक साधारण जीवन बीमा है, जो पॉलिसी के चलने की अवधि में बीमाधारक की मृत्यु हो जाने की स्थिति में गारंटीशुदा राशि के भुगतान का वादा करता है। बीमाधारक के उस अवधि के बाद तक जीवित रहने की स्थिति में कोई मैच्योरिटी बेनिफिट नहीं मिलता। पॉलिसी में जो सम एश्योर्ड रहता है, वह आपके जीवन का आर्थिक मूल्य है, जिस कारण आप पॉलिसी लेते हैं। मनुष्य का जीवन बेहद कीमती होता है और उसका आर्थिक मूल्य तय करना आसान काम नहीं है। लेकिन जीवन बीमा लेते हुए आप एक सम एश्योर्ड वाली पॉलिसी लेते हैं। इसके तहत पॉलिसी चलने के दौरान बीमाधारक की असमय मृत्यु पर उनके नॉमिनी को वह रकम मिलती है।

मनीबैक पॉलिसी
मनीबैक पॉलिसी एक तरह का इनडॉमेंट इंश्योरेंस है, जो डेथ कवर और बचत का मिला-जुला रूप है। इनडॉमेंट इंश्योरेंस में बीमाधारक की असमय मृत्यु पर उनके नॉमिनी को डेथ बेनिफिट मिलता है। लेकिन अगर बीमाधारक पॉलिसी की अवधि के बाद जीवित रहता है, तो उसे मैच्योरिटी बेनिफिट मिलता है, जो इस पर निर्भर करता है कि उसने कितना प्रीमियम भरा है और बीमा कंपनी ने उस प्रीमियम का निवेश कर कितना लाभ कमाया है। अमूमन मनीबैक पॉलिसी में पॉलिसीधारक को एश्योर्ड सम का कुछ हिस्सा बीच-बीच में दे दिया जाता है, हालांकि यह इस पर निर्भर करता है कि आपने कितने साल वाली पॉलिसी ली है। जैसे, अगर आपने 15 साल वाली मनीबैक पॉलिसी ली है, तो हर पांच साल पर आपको एश्योर्ड सम का एक तिहाई हिस्सा मिलेगा। बहुत से लोग मनीबैक पॉलिसी लेते हैं और समय-समय पर मिली धनराशि का इस्तेमाल बच्चों की शिक्षा, घर की मरम्मत  या बुढ़ापे में खर्च करने में करते हैं।

कौन-सी पॉलिसी बेहतर है?
इन दो तरह की पॉलिसियों के लक्ष्य अलग-अलग होते हैं। लागत के हिसाब से देखें, तो समान प्रीमियम भरने के बावजूद टर्म इंश्योरेंस का लाइफ कवर मनीबैक पॉलिसी से ज्यादा होता है। इसकी वजह यह है कि मनीबैक पॉलिसी में बचत का हिस्सा भी होता है, जो पॉलिसीधारक को मिलता रहता है। रश्मि को अपने लाइफ कवर से कोई समझौता नहीं करना चाहिए। अगर रश्मि और उनके पति ने कर्ज ले रखा है, तो निश्चित तौर पर उन्हें ज्यादा लाइफ कवर वाला इंश्योरेंस लेना चाहिए, क्योंकि यह जीवन में किसी दुर्घटना के समय बहुत कारगर साबित होता है। लेकिन इसके साथ उन्हें इनडॉमेंट या मनीबैक पॉलिसी भी लेनी चाहिए, ताकि बच्चों की शिक्षा, घर की मरम्मत या दूसरे खर्च के लिए उन्हें समय-समय पर कुछ धनराशि मिलती रहे।


Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ ,उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...