राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र में आज *डॉक्टर आस्था, MBBS, MS - ENT * के *ट्राईसेंस क्लिनिक* का भव्य शुभारंभ किया गया। क्लिनिक का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग, डॉक्टर और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। क्लिनिक में उपलब्ध सुविधाएं डॉक्टर आस्था ने बताया कि ट्राईसेंस क्लिनिक में कान, नाक और गले से जुड़ी सभी बीमारियों की जांच और उपचार अत्याधुनिक उपकरणों के साथ किया जाएगा। क्लिनिक का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को सस्ती, गुणवत्तापूर्ण और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। जेनेक्स पैथोलॉजी लैब दे रही 4 साल से सेवा इस अवसर पर *डॉक्टर आदर्श* द्वारा संचालित *जेनेक्स पैथोलॉजी लैब* का भी उल्लेख किया गया। जेनेक्स पैथोलॉजी लैब पिछले 4 वर्षों से जानकीपुरम क्षेत्र में लोगों को विश्वसनीय पैथोलॉजी जांच सेवाएं प्रदान कर रही है। बहुत जल्द लैब में एक-रे सीटी स्कैन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होगी।क्लिनिक और लैब के समन्वय से मरीजों को एक ही स्थान पर जांच और उपचार की सुविधा मिल सकेगी। डॉक्टर आस्था ने कहा कि "हमारा प्रयास है कि जानकीपुरम और आसपास के क्षेत...
सुशांत सिंह राजपूत मौत से जुड़े ड्रग्स कनेक्शन की जांच कर रहे नॉरकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड (एनसीबी) बॉलीवुड के ड्रग्स रैकेट के करीब पहुंचता जा रहा है। मंगलवार को एनसीबी ने इस मामले की प्रमुख आरोपी रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शौविक चक्रवर्ती के दोस्त करमजीत सिंह की एक करोड़ की कार जब्त कर ली।ड्रग्स मामले की जांच कर रही एनसीबी को लगातार सफलता मिल रही है। शौविक के कॉलेज के साथी सूर्यदीप मल्होत्रा को पूछताछ के बाद और गोवा से पकड़े गए ड्रग्स पेडलर क्रिस कोस्टा को गिरफ्तार कर लिया गया। क्रिस कोस्टा को 17 सितंबर और सूर्यदीप को 18 सितंबर तक एनसीबी की कस्टडी में भेज दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि सुशांत सिंह मौत की जांच के सिलसिले में इन दोनो की गिरफ्तारी की गई है। इस तरह अब तक रिया और शौविक सहित कुल 18 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
रिया की जमानत याचिका खारिज
विशेष एनडीपीएस कोर्ट ने ड्रग्स मामले में आरोपी रिया चक्रवर्ती को जमानत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि यदि उसे जमानत पर रिहा किया गया तो वह अन्य लोगों को सतर्क कर देगी और वे सुबूतों को नष्ट कर देंगे।
विशेष एनडीपीएस कोर्ट ने ड्रग्स मामले में आरोपी रिया चक्रवर्ती को जमानत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि यदि उसे जमानत पर रिहा किया गया तो वह अन्य लोगों को सतर्क कर देगी और वे सुबूतों को नष्ट कर देंगे।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जीबी गुराओ ने 11 सितंबर की जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए कहा कि जांच अभी शुरुआती चरण में है और यदि आरोपी बाहर आई तो वह अभियोजन पक्ष के साक्ष्यों को नष्ट कर सकती है।
Comments
Post a Comment