सुल्तानपुर गाजीपुर समेत कुछ जिलों में ग्राम पंचायतों के लिए कोरोना काल में बाजार मूल्य से दो-तीन गुना अधिक दर पर पल्स ऑक्जीमटर व इंफ्रारेड थर्मामीटर खरीद को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लिया है। उनके आदेश पर बाजार मूल्य से अधिक रेट पर मेडिकल उपकरणों की खरीद की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी की अध्यक्ष अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार होगी। एसआईटी को 10 दिन में शासन को अपनी रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। कोविड-19 की रोकथाम के लिए शासन ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में पल्स ऑक्सीमीटर, इंफ्रारेड थर्मामीटर तथा सैनेटाइजर का सेट राज्य वित्त आयोग की धनराशि से खरीदने के निर्देश दिए थे। इसकेलिए 23 जून 2020 को शासनादेश जारी किया गया था। शासन को सुल्तानपुर व गाजीपुर के साथ ही कुछ अन्य जिलों में ग्राम पंचायतों में बाजार मूल्य से अधिक इन उपकरणों को क्रय किए जाने की जानकारी शासन को मिली है। सुल्तानपुर में कोरोना किट खरीद में घोटाले की शिकायत तो लंभुआ से भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी ने ही की थी। अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह ने प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद 7 सितंबर को सुल्तानपुर व गाजीपुर के जिला पंचायतराज अधिकारियों को निलंबित कर दिया था। साथ ही सभी जिलाधिकारियों से पल्स ऑक्सीमीटर व इंफ्रारेड थर्मामीटर की खरीद के संबंध में जानकारी मांगी थी। सुल्तानपुर में 2800 रुपये के बजाय 9950 रुपये में और गाजीपुर में 5800 रुपये में पल्स ऑक्सीमीटर व इंफ्रारेड थर्मामीटर खरीदे गए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सुल्तानपुर व गाजीपुर की तरह कुछ अन्य जिलों में बाजार से महंगी दर पर मेडिकल उपकरणों की खरीद की जांच एसआईटी से कराने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए एसीएम पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह ने आदेश जारी कर दिए है। एसआईटी का अध्यक्ष अपर मुख्य सचिव, राजस्व रेणुका कुमार की बनाया गया है। सचिव चिकित्सा शिक्षा अमित गुप्ता व सचिव नगर विकास एवं एमडी जल निगम विकास गोठलवाल को एसआईटी का सदस्य नामित किया गया है। एसआईटी पूरे प्रकरण की जांच कर 10 दिन में अपनी आख्या शासन को प्रस्तुत करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार को लेकर राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को दोहराते हुए कहा है कि किसी भी स्तर पर अनियमितता की जानकारी मिलने पर दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...
Comments
Post a Comment