Skip to main content

Featured Post

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुद्वारा आलमबाग में आयोजित हुई विशेष अरदास

    लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में विशेष अरदास का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सरदार सतनाम सिंह संधू की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए अरदास की गई। बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही और सभी ने राष्ट्र के विकास व सामाजिक सद्भाव के लिए गुरु घर में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद सरदार सतनाम सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।  कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, राजू गांधी और गिरीश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।  गुरुद्वारा आलमबाग की ओर से मनमोहन सिंह, भूपिंदर सिंह पिंदा, राजेंद्र सिंह राजू कार्यवाहक प्रधान, परविंदर सिंह, इकबाल सिंह, परमजीत सिंह बॉबी, इंदरपाल सिंह, त्रिलोक सिंह बहल और त्रिलोक सिंह टुटेजा ने भी कार्यक्रम में सहभाग...

प्रधानमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी पी के मिश्रा ने की कोरोना पर हाई लेवल समीक्षा बैठक


प्रधानमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी पी के मिश्रा ने आज कोरोना के मुद्दे पर हाई लेवल समीक्षा बैठक की. बैठक में कोरोना को लेकर सरकार की तैयारियों और मौजूदा हालात पर चर्चा हुई. मीटिंग में राज्य और जिला स्तर पर भी चर्चा हुई. इस मीटिंग में वैक्सीन के विकास और उसके वितरण पर भी बातचीत हुई. मीटिंग में कैबिनेट सचिव, नीति आयोग के सदस्य वी के पॉल, प्रिंसिपल साइंटीफिक एडवाइजर समेत सम्बंधित इम्पॉवर्ड ग्रुप के चेयरमैन मौजूद रहे. प्रिंसिपल सेक्रेटरी ने प्रभावशीलता के लिए जिलों और राज्यों की सक्रिय भागीदारी के साथ कोविड-19 के सभी पहलुओं की एक साक्ष्य आधारित तैयारी के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया. नीति आयोग के सदस्य ने इस बैठक में वैक्सीन से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी. प्रिंसिपल सेक्रेटरी ने दो मीटर की दूरी, मास्क और हाथ धोने के उपयोग को बनाए रखते हुए निरंतर सावधानी और रोकथाम की आवश्यकता पर जोर दिया. बुजुर्गों की देखभाल और भौतिक दूरी के नियमों का कड़ाई से पालन करने की आवश्यकता और निवारक उपायों पर फिर से जोर दिया गया.


Comments

Popular posts from this blog