केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण शनिवार देर रात को उन्हें दोबारा एम्स में भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में परेशानी है। पल्मोनरी व मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। शाह गत दो अगस्त को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मेदांता अस्पताल में इलाज के बाद निगेटिव होने पर उनको 14 अगस्त को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। कोरोना से ठीक होने के बाद 18 अगस्त को उन्हें सांस लेने में परेशानी और थकान के कारण एम्स में भर्ती किया गया था। 31 अगस्त को उन्हें एम्स से छुट्टी दे दी गई थी। उस समय एम्स ने बयान जारी कर कहा था कि वह पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। लेकिन उन्हें एक बार फिर अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि इस बीच एक अच्छी खबर यह भी है कि केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जांच रिपोर्ट के मुताबिक, गोवा से लोकसभा सदस्य नाइक कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। 12 अगस्त को उन्हें पणजी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक अधिकारी ने बताया कि नाइक को अस्पताल से छुट्टी देने से पहले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के विशेषज्ञों से सलाह ली गई थी। घर लौटने के दौरान केंद्रीय मंत्री डॉक्टरों की टीम के साथ सबसे पहले एक मंदिर में गए। उनके साथ चल रही डॉक्टरों की टीम में भारतीय चिकित्सा संघ की गोवा इकाई के पूर्व प्रमुख डॉक्टर शेखर सालकर भी शामिल थे। मंदिर में उन्होंने ईश्वर का धन्यवाद किया। इस बीच देश में कोरोना के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। देश में लगातार चौथे दिन 95 हजार से अधिक नए मामले मिलने से कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 46.50 लाख को पार कर गई है केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 36 लाख से अधिक लोगों ने अब तक कोरोना को मात दे दी है और मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 77.77 फीसद हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शनिवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते चौबीस घंटों के दौरान 1,201 लोगों की जान गई है और कोरोना की वजह से मरने वालों का आंकड़ा 77,472 पर पहुंच गया है। मृत्युदर लगातार घट रही है और वर्तमान में यह 1.66 फीसद पर आ गई है।
नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...
Comments
Post a Comment