तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार पर छह लाख रुपये की घूस मांगने व उत्पीड़न का आरोप लगाने वाले व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के बाद पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने वाराणसी के आईजी विजय सिंह मीना को इसकी कमान सौंपी है। डीआईजी शलभ माथुर व एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी को इसका सदस्य बनाया गया है। एसआईटी को सात दिन में रिपोर्ट देनी होगी। इस मामले में पाटीदार को पहले ही निलंबित किया जा चुका है मामले में तत्कालीन एसपी व कुछ अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया था। लखनऊ के नीतीश पांडेय की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई थी। त्रिपाठी की मौत के बाद दर्ज मुकदमे में हत्या व साजिश की धाराएं बढ़ा दी गई हैं। इस मामले में तत्कालीन एसपी की संपत्ति की जांच के लिए विजिलेंस जांच के भी आदेश दिए जा चुके हैं। महोबा के क्रशर व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी ने एक वीडियो वायरल कर तत्कालीन एसपी पाटीदार पर वसूली का आरोप लगाते हुए जान का खतरा बताया था। अगले ही दिन 8 सितंबर को त्रिपाठी को गोली मार दी गई। घायल अवस्था में उन्हें कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर रविवार को उनकी मौत हो गई थी।
नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...
Comments
Post a Comment