Skip to main content

Featured Post

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुद्वारा आलमबाग में आयोजित हुई विशेष अरदास

    लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में विशेष अरदास का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सरदार सतनाम सिंह संधू की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए अरदास की गई। बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही और सभी ने राष्ट्र के विकास व सामाजिक सद्भाव के लिए गुरु घर में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद सरदार सतनाम सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।  कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, राजू गांधी और गिरीश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।  गुरुद्वारा आलमबाग की ओर से मनमोहन सिंह, भूपिंदर सिंह पिंदा, राजेंद्र सिंह राजू कार्यवाहक प्रधान, परविंदर सिंह, इकबाल सिंह, परमजीत सिंह बॉबी, इंदरपाल सिंह, त्रिलोक सिंह बहल और त्रिलोक सिंह टुटेजा ने भी कार्यक्रम में सहभाग...

मानसून सत्र: सरकार के पास कामकाज की लंबी लिस्ट, 18 दिनों तक लगातार चलेगी संसद


बीते बुधवार को राज्यसभा के अंदर की कुछ तस्वीरें सार्वजनिक की गईं. तस्वीरों में सभापति की कुर्सी पर तो खुद सभापति और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू विराजमान थे, लेकिन सदस्यों की सीट पर राज्यसभा सांसद नहीं बल्कि राज्यसभा सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारियों को बिठाया गया था. 14 सितंबर से शुरू हो रहे संसद सत्र का ये एक मौक ड्रिल था और सभी अधिकारी और कर्मचारी सांसदों की जगह उनकी सीटों पर बैठे थे. इसी तरह की तस्वीर लोकसभा से भी आईं. शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला लोकसभा के चैंबर में संसद सत्र चलाने की तैयारियों का मुआयना करने दर्शक दीर्घा पहुंचे. लोकसभा के चैंबर में भी यही नज़ारा दिखा. सांसदों की जगह लोकसभा सचिवालय के कर्मचारी बैठे थे और सत्र चलाने का अभ्यास कर रहे थे. लोकसभा चैंबर में सांसदों के बैठने के लिए बनी सीटों के अगल-बगल और पीछे शीशे की एक छोटी दीवार बनाई गई है ताकि संक्रमण का ख़तरा कम हो सके. हालांकि इस सत्र में लोकसभा और राज्यसभा के बीच का अंतर पट जाएगा. उसकी वजह ये है कि इस बार लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों के बैठने के लिए दोनों ही सदनों में व्यवस्था की गई. सबसे पहले बात निचले सदन यानि लोकसभा की. इस बार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए लोकसभा के 257 सदस्यों को लोकसभा चैंबर, 172 सदस्यों को लोकसभा की गैलरी , 60 सदस्यों को राज्यसभा चैंबर जबकि 51 सदस्यों को राज्यसभा की गैलरी में बिठाने का इंतज़ाम किया गया है .दूसरी तरफ़, राज्यसभा के 57 सदस्य राज्यसभा के चैंबर में, 51 सदस्य राज्यसभा की गैलरी में जबकि बाक़ी बचे 136 सदस्यों के लिए लोकसभा के चैंबर में बैठने की व्यवस्था की गई है .सत्र के पहले दिन को छोड़कर बाक़ी दिन राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 9 बजे से 1 बजे तक जबकि लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी. इस बार दोनों सदनों में सदन के नेता और विपक्ष के नेता को छोड़कर किसी भी सदस्य के बैठने की सीट तय नहीं की गई है. समय की कमी के चलते इस बार 18 दिनों तक लगातार संसद चलेगी. कोराना और लॉकडाउन के चलते इस बार दो संसद सत्रों के बीच करीब 6 महीनों का अंतर रहा है. इसके चलते सरकार के पास कामकाज की लंबी फेहरिस्त मौजूद है. 23 मार्च को बजट सत्र खत्म होने के बाद सरकार ने 11 अध्यादेशों को मंज़ूरी दी है. सरकार की पहली प्राथमिकता इन्हीं अध्यादेशों को बिल के रूप में संसद की मंज़ूरी दिलवाना है .


 


जिन अध्यादेशों को संसद से मंज़ूरी मिलनी है वो हैं:



  • Taxation & Other Laws Ordinance ( अन्य बातों के अलावा पीएम केयर्स फंड में दान देने वालों को इनकम टैक्स में छूट देने का प्रावधान है)

  • Salary, Allowances & Pensions of Members of Parliament ( Amendment ) Ordinance

  • Salary & Allowance of Ministers ( Amendment ) Ordinance

  • Epidemic Diseases ( Amendment ) Ordinance

  • Homoeopathy Central Council ( Amendment ) Ordinance

  • Indian Medicine Central Council ( Amendment ) Ordinance

  • Essential Commodities ( Amendment ) Ordinance

  • Insolvency & Bankruptcy Code ( Amendment ) Ordinance

  • Farmers Produce Trade & Commerce Ordinance

  • Farmers Agreement on Price Assurance and Farm Services Ordinance

  • Banking Regulation ( Amendment ) Ordinance


जहां तक अन्य सरकारी कामकाज की बात है, सरकार ने सत्र के दौरान 12 नए विधेयकों को संसद में पेश करने का फ़ैसला किया है. इनमें जम्मू कश्मीर में हिंदी और डोगरी समेत 4 नई भाषाओं को मान्यता देने, असम और अरुणाचल प्रदेश समेत पूर्वोत्तर के चार राज्यों में परिसीमन, एक से ज़्यादा राज्यों में संचालित कोऑपरेटिव सोसाइटी को नियमित करने और तकनीक के ज़रिए होने वाले गर्भाधान को नियमित करने से जुड़े बिल शामिल हैं. वहीं पहले से लंबित 11 बिलों में तीन राज्यसभा में जबकि 8 लोकसभा में लंबित हैं. इनमें मज़दूरों और पेशेवर वर्ग को मिलने वाले अधिकार और सुविधाओं से जुड़े 3 बिल काफ़ी अहम हैं. इनमें Code on Social Security Bill , Industrial Relations Code और Occupational Safety , Health & Working Conditions Bill शामिल हैं. हालांकि सरकार की असल चुनौती उन मुद्दों पर विपक्ष के हमले का जवाब देना होगा जिन पर सदन में हंगामा हो सकता है. इनमें भारत चीन सीमा तनाव, कोरोना की स्थिति, देश में अर्थव्यवस्था के गिरते हालात और लॉकडाउन में प्रवासी मज़दूरों की स्थिति और फेसबुक को लेकर शुरू हुआ हालिया विवाद सबसे प्रमुख हैं. इन सभी मुद्दों पर कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है. लॉक डाउन शुरू होने के बाद यह पहला संसद सत्र है लिहाजा विपक्ष सरकार पर हमला करने के लिए कमर कस चुका है. सत्र के पहले दिन ही सरकार और विपक्ष राज्यसभा में दो-दो हाथ करेंगे जब राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए होने वाले चुनाव में मतदान होगा. इस चुनाव के लिए एनडीए की ओर से जेडीयू के हरिवंश नारायण सिंह और विपक्ष की ओर से आरजेडी के मनोज झा उम्मीदवार हैं. हालांकि राज्यसभा का आंकड़ा साफ तौर पर एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में है.


Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ ,उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...