एक शुरुआती अनुमान की तुलना में बिल्लियों में कोरोना संक्रमण के मामले अधिक हैं। चीन के वुहान में हाल में किए गए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है। ‘इमर्जिंग माइक्रोब्स एंड इंफेक्शंस’ पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, महामारी के पहले चरण में जनवरी से मार्च, 2020 के बीच 102 बिल्लियों के रक्त के नमूने लिए गए। शोधकर्ताओं ने उनके अन्य नमूनों की भी जांच की थी। शोध में यह पाया गया कि 15 बिल्लियों के खून में ‘एंटीबॉडी’ (रोग प्रतिरोधक क्षमता) मौजूद थी, लेकिन उनमें से किसी भी बिल्ली के संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई थी और न ही उनमें कोरोना का कोई लक्षण ही दिखा था। महत्वपूर्ण बात यह है कि उनमें से एक भी बिल्ली की कोरोना वायरस के कारण मौत नहीं हुई। जिन 102 बिल्लियों के नमूने शोध के लिए लिए गए थे, उनमें से तीन पशु आश्रयों से छोड़ी गईं 46 बिल्लियां थीं, पांच पशु अस्पतालों की 41 और 15 बिल्लियां कोरोना संक्रमित परिवारों से थीं। उनके मुताबिक, इनमें से तीन बिल्लियां ऐसी थीं, जिनके शरीर में उच्चतम स्तर पर एंटीबॉडी थी और ये बिल्लियां कोरोना पीड़ितों के संरक्षण में थीं। इस शोध का नेतृत्व कर रहीं मेलिन जिन के मुताबिक, हालांकि आवारा बिल्लियों में कोरोना का संक्रमण कैसे फैला, यह साफ तौर पर कहा नहीं जा सकता है बल्कि सिर्फ यह अनुमान लगाया जा सकता है कि उनमें संक्रमण संभवत: कोरोना प्रदूषित वातावरण या बिल्लियों को खिलाने वाले कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आने के कारण हुआ हो।
नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...
Comments
Post a Comment