Skip to main content

Featured Post

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुद्वारा आलमबाग में आयोजित हुई विशेष अरदास

    लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में विशेष अरदास का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सरदार सतनाम सिंह संधू की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए अरदास की गई। बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही और सभी ने राष्ट्र के विकास व सामाजिक सद्भाव के लिए गुरु घर में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद सरदार सतनाम सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।  कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, राजू गांधी और गिरीश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।  गुरुद्वारा आलमबाग की ओर से मनमोहन सिंह, भूपिंदर सिंह पिंदा, राजेंद्र सिंह राजू कार्यवाहक प्रधान, परविंदर सिंह, इकबाल सिंह, परमजीत सिंह बॉबी, इंदरपाल सिंह, त्रिलोक सिंह बहल और त्रिलोक सिंह टुटेजा ने भी कार्यक्रम में सहभाग...

आठ महीने में चार बार दिल्ली पुलिस कठघरे में


मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में बदलाव की शुरुआत लोकसभा चुनाव के पहले से ही दिखने लगी थी, जब अमित शाह पहली बार लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में उतरे. अमित शाह गुजरात के गांधीनगर सीट पर भारी अंतर से चुनाव जीते. लोगों को पहले से ही अंदाजा था कि शाह को बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है. जाहिर है उन्हें वह गृह मंत्रालय मिला जिसपर पूरे देश के लॉ-एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी होती है. यानी प्रशासनिक पकड़.


अमित शाह के गृह मंत्री बनते ही एक बात तो साफ हो गई थी कि मोदी सरकार 2.0 में कुछ बड़ा बदलाव दिखेगा. ऐसा हुआ भी, जब जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा हटा लिया गया. गृह मंत्री ने पहले से ही राज्य में सुरक्षा के मद्देनजर महत्वपूर्ण तैयारियां कर ली थी. उसके बाद सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) लागू किया गया.


यहां खासकर हम दिल्ली की बात करेंगे जहां की पुलिस सीधे केंद्रीय गॉह मंत्री के नियंत्रण में आती है. यानी गृह मंत्री अमित शाह के हाथों में दिल्ली के सुरक्षा की कमान है. पिछले छह महीने के कार्यकाल में चार बार दिल्ली पुलिस कठघरे में आई है. सबसे पहले बात जामिया में फायरिंग कांड की.


जामिया फायरिंग कांड


गुरुवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध में जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से राजघाट तक मार्च निकाली जा रही थी. तभी दोपहर दो बजे के करीब एक नाबालिग शख्स भीड़ के बीच से निकला और 'जय श्रीराम' के नारे लगाते हुए गोली चला दी. गोली लगने से एक छात्र घायल हो गया जिसे इलाज के लिए पहले होली फैमिली अस्पताल भेजा गया बाद में उसे एम्स के लिए रेफर किया गया.



 


शादाब, कश्मीर का नागरिक है और दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में मास कम्युनिकेशन का छात्र है. गोली चलाने वाले का वीडियो भी वायरल हो गया है.


जामिया-मार्च में पुलिस की मौजूदगी में खुलेआम हवा में हथियार लहरा कर गोली चलाने वाले युवक ने गोली चलाने से पहले पिस्तौल को रूमाल से पकड़ा हुआ था. पीछे पुलिसकर्मी खड़े थे लेकिन वो नाबालिग शख्स को गोली चलाने से नहीं रोक सके. गोली देसी तमंचे से चलाई गई.


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि नाबालिग ने गोली चलाने से पहले साफ साफ चीख कर कहा, 'लो ले तुम अब आजादी' इसके बाद उसने गोली चला दी. गोली छात्रों की भीड़ की ओर पिस्तौल करके चलाई गई थी.'


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, 'गोली चलाने वाले ने 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के नारे भी लगाए. इस घटना को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं कि इतने सारे पुलिस की मौजूदगी में नाबालिग बंदूक कैसे लहराता रहा और फिर गोली कैसे चला दी.


जामिया इलाके में हिंसा


नागरिकता कानून आने के बाद से देश के कई हिस्सों में लगातार प्रदर्शन जारी है. वहीं दिल्ली के जामिया इलाके में पिछले साल 15 दिसंबर को मामला तब गंभीर हो गया था जब कुछ शरारती तत्वों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान सड़कों पर वाहनों को आग लगा दिए. इस पूरी घटना में विद्यार्थी, पुलिस और अग्निशमन कर्मी सहित करीब 60 लोग घायल हो गए थे.


आग चार सार्वजनिक बसों और पुलिस के दो वाहनों में लगाई गई थी. पुलिस ने हालांकि बाद में कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को हिरासत में लिया. लेकिन बाद में पुलिस, कार्रवाई के नाम पर जिस तरीके से जामिया विश्वविद्यालय के परिसर में घुसकर लाइब्रेरी में तोड़-फोड़ की और कुछ छात्रों को पीटा उसको लेकर केंद्र सरकार की काफी फजीहत हुई.


जेएनयू के छात्रों पर नकाबपोश का हमला


देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में 5 जनवरी की शाम कुछ नकाबपोश कैंपस के अंदर घुसे और वहां के छात्रों पर लाठी-डंडो से हमला किया. इस हमले में JNUSU (जेएनयू स्टूडेंट यूनियन) अध्यक्ष आइशी घोष समेत 40 के करीब छात्र घायल हुए थे. इस घटना में कुछ महिला प्रोफेसर्स को भी चोटें आईं थी.


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शाम करीब 6:30 बजे लगभग 50 की संख्या में नकाबपोश गुंडे जेएनयू कैंपस में में घुस और छात्रों पर हमला कर दिया. इन लोगों ने कैंपस में मौजूद कारों के शीशे तोड़ दिए और बाद में हॉस्टल को निशाने पर लेते हुए वहां भी तोड़-फोड़ की. वीडियो में कई नकाबपोश कैंपस में घूमते दिख रहे थे, जिनके हाथों में हॉकी स्टीक, रॉड और बल्ला दिखाई दे रहा था.


छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष ने बताया कि चेहरे पर नकाब डाले लोगों ने उनपर हमला किया. इस हमले में उनके सिर पर गहरी चोट आई थी.


पुलिस Vs वकील


दो नवंबर (शनिवार) को तीस हजारी कोर्ट में एक मामूली सी बात पर पुलिस और वकीलों के बीच भिड़ंत हो गई. मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि वकीलों मे आगजनी कर दी. बाद में पुलिस को मामला संभालने के लिए फायरिंग करनी पड़ी. दरअसल इस विवाद की शुरुआत तीस हजारी कोर्ट में एक वकील की गाड़ी पार्किंग से हुई जो बाद में हिंसक झड़प और बाद में सड़क पर खुली लड़ाई तक पहुंच गई.



 


भिड़ंत के दौरान दिल्ली पुलिस ने भी फायरिंग की. इस फायरिंग में दो वकील घायल हो गए. जिसके बाद वकील भड़क गए और वहां मौजूद पुलिस जीप और कई वाहनों में आग लगा दी गई.


आरोप है कि दिल्ली पुलिस की एक गोली वहां मौजूद एक वकील के सीने में लगी. जिसे बाद तीस हजारी कोर्ट के बाद दिल्ली के साकेत, कड़कड़डूमा कोर्ट में भी वकीलों ने पुलिसकर्मियों पर हमला किया.


जाहिर है इन सभी घटनाओं को लेकर दिल्ली पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं. जेएनयू मामले में तो अब तक दिल्ली पुलिस किसी को गिरफ्तार भी नहीं कर सका है, ऐसे में 30 जनवरी को एक नाबालिग द्वारा भीड़ पर पुलिस की मौजूदगी में गोली चलाए जाने की घटना को लेकर केंद्र सरकार निशाने पर है.  


Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ ,उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...