Skip to main content

Featured Post

भूखे को भोजन, प्यासे को पानी: वॉटर मैन अंकुश विजय ने हुसड़िया चौराहे पर बांटी राहत, दिया जल बचाने का संकल्प

*लखनऊ।* तपती दोपहरी में जब सड़कें सूनी पड़ जाती हैं, तब लखनऊ के हुसड़िया चौराहे पर इंसानियत की एक तस्वीर उभरती है। ‘वॉटर मैन’ के नाम से मशहूर अंकुश विजय ने मंगलवार को जरूरतमंदों के बीच खाने के पैकेट बांटकर न सिर्फ पेट की आग बुझाई, बल्कि पानी की एक-एक बूंद बचाने का संदेश भी दिया। इस नेक काम में उनके परिवार और मित्रों ने कंधे से कंधा मिलाकर उनका हौसला बढ़ाया। अंकुश की मुहिम सिर्फ भोजन तक सीमित नहीं है। राजधानी में जगह-जगह प्याऊ लगवाकर वह राहगीरों की प्यास बुझा रहे हैं। जनसेवा को जीवन का मकसद बना चुके अंकुश ने इस मौके पर कहा, “पानी अनमोल है। यह हमारी थाती है, जिसे हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए संभालकर रखना होगा। एक-एक बूंद बचाएंगे, तभी कल बचेगा।” उन्होंने ऐलान किया कि अब उनकी सेवा की यह धारा लखनऊ से निकलकर आसपास के जिलों तक भी पहुंचेगी, ताकि मदद का दायरा और बड़ा हो सके और हर असहाय तक राहत पहुंचे। स्थानीय लोगों ने वॉटर मैन के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि अंकुश जैसे युवा ही समाज की असली पूंजी हैं।

प्रियंका ने पूछे सवाल-जब भाजपा सरकार के मंत्री और नेता लोगों को गोली मारने के लिए उकसाएंगे, भड़काऊ भाषण देंगे तब ये सब होना मुमकिन


जामिया इलाके में हुई फायरिंग पर अब सियासत गरमा गई है। इस मामले को मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की कोशिशें तेज हो गई हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस मामले को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने कहा कि जब भाजपा सरकार के मंत्री और नेता लोगों को गोली मारने के लिए उकसाएंगे, भड़काऊ भाषण देंगे तब ये सब होना मुमकिन है। प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए कि वे कैसी दिल्ली बनाना चाहते हैं?


प्रियंका गांधी के दो सवाल
प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी से दो सवाल पूछे हैं। पहला सवाल उन्होंने मोदी से कहा कि वे हिंसा के साथ खड़े हैं या अहिंसा के साथ? वहीं उन्होंने दूसरे सवाल में पूछा कि वे विकास के साथ खड़े हैं या अराजकता के साथ?

सरकार इस तरह की किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं करेगी: अमित शाह
जामिया में हुई फायरिंग पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आज दिल्ली में जो गोली चलाने की घटना हुई है उसपर मैंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की है और उन्हें कठोर से कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। केंद्र सरकार इस तरह की किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं करेगी, इसपर गंभीरता से कार्यवाही की जाएगी और दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

केन्द्र सरकार घटना को अति-गंभीरता से ले: मायावती
बीएसपी प्रमुख मायावती ने कहा कि "जामिया गोलीकाण्ड अति-दुर्भाग्यपूर्ण व अति-निन्दनीय। केन्द्र की सरकार इस घटना को अति-गंभीरता से ले, बी.एस.पी. की यह माँग है।"

कपड़ों से करें पहचान : ओवैसी
जामिया इलाके में हुई घटना पर एआईएमआईएम अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पर हमला किया है। ओवैसी ने ट्वीट किया, अनुराग ठाकुर और सभी राष्ट्रवादियों का शुक्रिया, जिन्होंने इतनी नफरत बोई कि एक आतंकवादी एक छात्र को गोली मारता है जबकि पुलिस देखती है। अब पीएमओ इंडिया कपड़ों से उसकी पहचान करें।

दिल्ली पुलिस पर सवाल खड़े करते हुए ओवैसी ने कहा कि अगर लाचार दर्शक का कोई अवॉर्ड होता, तो वह हर बार आप लोगों को मिलता। क्या आप बताएंगे कि गोली लगे हुए एक घायल शख्स को क्यों बैरिकेड्स के ऊपर चढ़कर जाना पड़ा? आपका कौन सा सर्विस रूल आपको थोड़ा सा इंसान होने से रोकता है।

कोई भी कानून और देश से बड़ा नहीं: किरेन रिजिजू
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने जामिया इलाके में हुई फायरिंग घटना पर कहा कि कानून तोड़ने वाले किसी भी व्यक्ति पर कार्रवाई की जानी चाहिए। जो कोई भी ऐसा करता है उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। कोई भी कानून से बड़ा या देश से बड़ा नहीं होता।

दिल्ली की कानून व्यवस्था को सम्भालिए : केजरीवाल
अमित शाह के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये दिल्ली में क्या हो रहा है? दिल्ली की कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। कृपया दिल्ली की कानून व्यवस्था को सम्भालिए।


भाजपा नेताओं के भड़काऊ बयानों का परिणाम: डी राजा
सीपीआई के महासचिव डी राजा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया में फायरिंग की घटना दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रचार करते समय भाजपा नेताओं द्वारा की गई अभद्र टिप्पणियों का 'प्रत्यक्ष परिणाम' है। 

राजा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसी घटना महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर हुई है। राजा ने कहा, जामिया फायरिंग की घटना दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेताओं द्वारा भड़काऊ बयानों का सीधा परिणाम है। भाजपा नेता अनुराग ठाकुर को उनकी टिप्पणी के लिए गिरफ्तार किया जाना चाहिए।


 

 


Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ ,उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...