Skip to main content

Featured Post

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुद्वारा आलमबाग में आयोजित हुई विशेष अरदास

    लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में विशेष अरदास का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सरदार सतनाम सिंह संधू की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए अरदास की गई। बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही और सभी ने राष्ट्र के विकास व सामाजिक सद्भाव के लिए गुरु घर में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद सरदार सतनाम सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।  कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, राजू गांधी और गिरीश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।  गुरुद्वारा आलमबाग की ओर से मनमोहन सिंह, भूपिंदर सिंह पिंदा, राजेंद्र सिंह राजू कार्यवाहक प्रधान, परविंदर सिंह, इकबाल सिंह, परमजीत सिंह बॉबी, इंदरपाल सिंह, त्रिलोक सिंह बहल और त्रिलोक सिंह टुटेजा ने भी कार्यक्रम में सहभाग...

भोनवाल एजुकेशन ग्रुप परिसर में महापौर सुषमा खर्कवाल का स्वागत समारोह आयोजित हुआ,


भोनवाल एजुकेशन ग्रुप परिसर , नटकुर , सीआरपीएफ कैंप , बिजनौर के तत्वाधान में श्रीमती सुषमा खर्कवाल महापौर लखनऊ जनपद का स्वागत समारोह सांय 4:30 बजे आयोजित किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि माननीय कौशल किशोर जी सांसद लखनऊ एवं कैबिनेट राज्यमंत्री शहरी एवं नगर विकास भारत सरकार जी उपस्थित थे ।

      कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई । इसके पश्चात माननीय श्री कौशल किशोर जी , श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ,श्री बृजेंद्र पाल सिंह , श्री श्रीकृष्ण चौधरी व अन्य मेहमानों का पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया ।

       श्रीमती मोनिका भोनवाल जी ने आए हुए मुख्य अतिथि , विशिष्ट अतिथि तथा पूरे लखनऊ नगर के तमाम उपस्थित पार्षदों का स्वागत अपने संबोधन के द्वारा किया । साथ ही साथ उन्होंने वर्तमान पार्षदों एवं महापौर महोदया से लखनऊ शहर को स्वच्छ एवं कचरा मुक्त कराने का आह्वान किया ।

       श्री गतिक भोनवाल जी ने अपने उद्बोधन में सभी नवनिर्वाचित पार्षदों से यह अपेक्षा की कि वह अपने दिए गए दायित्वों के साथ-साथ जनता में विश्वास भी पैदा करें ,  जिससे कि यह ट्रिपल इंजन की सरकार पूरी ताकत के साथ अपने नागरिकों के जीवन को सुगम एवं सुविधा युक्त बना सके तथा लखनऊ को भारत का प्रथम उत्तम शहर बनाया जा सके ।

     श्री बृजेंद्र पाल सिंह राष्ट्रीय संगठन मंत्री लोकभारती ने  संस्था के विभिन्न आयामों पर चर्चा की तथा उन्होंने बताया लोक भारती कहने के बजाय करने पर विश्वास करती है ।  उदाहरण स्वरूप उन्होंने बांदा में शंकर जलाशय के सफाई अभियान तथा केन नदी पर आयोजित होने वाले गंगा पुत्र कार्यक्रम की जानकारी दी । इसके अलावा अभी हाल ही में लखनऊ में संपन्न हुए जेठ माह के सभी बजरंगबली के भंडारों में स्वछता पूर्वक स्वच्छ बड़ा मंगल अभियान के विषय में विस्तृत रूप से नवनिर्वाचित पार्षदों एवं महापौर महोदय को जानकारी दी तथा अनुरोध किया कि आगामी वर्ष में होने वाले बड़े मंगल की भंडारों को पूरे लखनऊ में स्वछता पूर्वक मनाया जाए ऐसी कार्य योजना तैयार की जाए ।

     श्रीमती सुषमा खर्कवाल महापौर जी ने भोनवाल कॉलेज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को शुभकामनाएं दी तथा लखनऊ नगर निगम को स्वच्छ एवं कचरा मुक्त तथा व्यवस्थित करने के लिए आश्वासन दिया जिसमें उन्होंने लोकभारती से भी अपेक्षित सहयोग मांगा ।

    श्री कौशल किशोर माननीय सांसद महोदय ने अपने भाषण में लखनऊ नगर को स्वच्छ एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाने के साथ-साथ पर्यावरण में मौजूद कचरे को जैसे तम्बाकू के पौधे , भांग के पौधे व नशा उत्पन्न करने वाली चीजों को समाप्त करने का आवाहन भी किया तथा नशा मुक्त करने के अपने अभियान के बारे में अपने विचार एवं अनुभव सभी के साथ साझा किए। 

   अंत में श्री राजेंद्र भोनवाल पूर्व राज्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा आए हुए मेहमानों का आभार प्रकट किया ।

      कार्यक्रम में श्री कृष्ण चौधरी राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख लोकभारती , अखिलेश कुमार शुक्ला संयोजक लोकभारती (लखनऊ दक्षिण ), उमेश गुप्ता नगर सह संयोजक , शिव शंकर सिंह सह संयोजक , अमित शर्मा प्रधानाचार्य भोनवाल पॉलिटेक्निक कॉलेज , अजय सिंह टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस से , गतिक भोनवाल युवा सामाजिक कार्यकर्ता व लगभग 35 से 40 पार्षदों ने इस कार्यक्रम में अपनी गरिमा में उपस्थिति प्रदान की ।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ ,उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...