Skip to main content

Featured Post

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुद्वारा आलमबाग में आयोजित हुई विशेष अरदास

    लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में विशेष अरदास का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सरदार सतनाम सिंह संधू की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए अरदास की गई। बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही और सभी ने राष्ट्र के विकास व सामाजिक सद्भाव के लिए गुरु घर में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद सरदार सतनाम सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।  कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, राजू गांधी और गिरीश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।  गुरुद्वारा आलमबाग की ओर से मनमोहन सिंह, भूपिंदर सिंह पिंदा, राजेंद्र सिंह राजू कार्यवाहक प्रधान, परविंदर सिंह, इकबाल सिंह, परमजीत सिंह बॉबी, इंदरपाल सिंह, त्रिलोक सिंह बहल और त्रिलोक सिंह टुटेजा ने भी कार्यक्रम में सहभाग...

अमजद अली शाह मकबरा रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी द्वारा हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया लोहड़ी का पर्व

 

राजधानी लखनऊ के 10 मकबरा कंपाउंड हज़रतगंज स्थित अमजद अली शाह मकबरा रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी द्वारा हर त्यौहार बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है । इसी कड़ी में सोसाइटी के सदस्यों एवं निवासियों ने लोहड़ी का त्यौहार एक साथ मिलजुल के बड़े ही प्रेम के साथ मनाया। सोसाइटी के पदाधिकारी ने बताया कि इस सोसाइटी में सभी धर्म के लोग रहते हैं और सभी धर्म के त्यौहार को सोसाइटी में एक साथ मिलकर मनाया जाता है।

 जहां आजकल लोग धर्म और जाति के नाम पर लड़ाई झगड़ा करते हैं। हमारी सोसाइटी पूरे देश को यह संदेश देना चाहती है कि सभी को एक साथ मिलजुल के रहना चाहिए जिससे हमारे देश में प्रेम और सौहार्द का माहौल हमेशा बना रहे। इस मौके पर सोसाइटी के पदाधिकारी में अध्यक्ष चरणजीत सिंह नंदा, उपाध्यक्ष सरिता वोहरा, सचिव प्रोफेसर अमिता डेविड, ट्रेजरार अनिल बोजमैन, रिचर्ड कौकर और समस्त अमजद अली शाह मकबरा रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के के निवासी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog