नारायणा स्कूल, जानकीपुरम कैंपस, लखनऊ में जेईई एडवांस 2026 के उत्कृष्ट परिणामों के उपलक्ष्य में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नारायणा ग्रुप की सम्मानित निदेशक श्रीमती शरानी पोंगुरु मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने जेईई एडवांस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया तथा उनकी उपलब्धियों की सराहना की।
अपने संबोधन में श्रीमती शरानी पोंगुरु ने नारायणा के राष्ट्रीय स्तर के शानदार परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि जेईई एडवांस 2026 में अखिल भारतीय टॉप 20 रैंकों में नारायणा के 6 विद्यार्थी नथा टॉप 100 रैंकों में 35 विद्यार्थी शामिल हैं। यह उपलब्धि देशभर में नारायणा की शैक्षणिक उत्कृष्टता और प्रतियोगी परीक्षाओं में उसकी अग्रणी भूमिका को दर्शाती है।
उन्होंने लखनऊ शाखा के परिणामों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि इस वर्ष नारायणा स्कूल, लखनऊ ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 100% परिणाम प्राप्त किया है। साथ ही जेईई एडवांस 2026 में लखनऊ कैंपस के विद्यार्थियों ने भी उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
लखनऊ कैंपस की प्रमुख उपलब्धियांः
टॉप 5000 रैंक में 5 विद्यार्थी
टॉप 10000 रैंक में 10 विद्यार्थी
टॉप 20000 रैंक में 20 विद्यार्थी
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 100% परिणाम
श्रीमती पोंगुरु ने कहा कि नारायणा का इंटीग्रेटेड प्रोग्राम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का एक उत्कृष्ट मॉडल है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को समय प्रबंधन, स्कूल एवं प्रतियोगी पाठ्यक्रम का एकीकृत अध्ययन, बेसिक से एडवांस स्तर तक की तैयारी, सुरक्षित एवं अनुशासित शैक्षणिक वातावरण, रिसर्च आधारित अध्ययन सामग्री तथा अनुभवी प्रतियोगी परीक्षा विशेषज्ञों का मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है।
उन्होंने उदाहरण देते हुए नारायणा के छात्र श्यामल शुक्ला की सफलता की कहानी साझा की। श्यामल ने नारायणा के दो वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम में अध्ययन किया और इस दौरान उनकी उपस्थिति 98% रही।
श्यामल शुक्ला की उपलब्धियां:
सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में 97.2% अंक
एनडीए परीक्षा उत्तीर्ण
जेईई मेन 2026 में 99.38 परसेंटाइल
जेईई एडवांस 2026 में ए आई आर 3843
श्रीमती पोंगुरु ने कहा कि श्यामल की सफलता इस बात का प्रमाण है कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और नारायणा की वैज्ञानिक शिक्षण पद्धति विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए सक्षम बनाती है।


Comments
Post a Comment