लखनऊ में “Adopt a Daughter for Nature” अभियान से जुड़े सहयोगियों के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया
लखनऊ में “Adopt a Daughter for Nature” अभियान से जुड़े सहयोगियों के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रतिभागियों को “प्रकृति पर्यावरण प्रहरी सम्मान” से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्था की पदाधिकारी रितु खरे का विशेष संदेश सामने आया।
रितु खरे ने कहा "पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं है, बल्कि यह हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यदि समाज का हर व्यक्ति छोटे-छोटे स्तर पर भी प्रकृति के प्रति जागरूक होकर योगदान दे, तो बड़े बदलाव संभव हैं।"
उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे अभियान समाज में जागरूकता फैलाने और लोगों को प्रकृति से जोड़ने का कार्य करते हैं।
इस दौरान रितु खरे ने कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी सहयोगियों ने इस पहल की सराहना की और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Comments
Post a Comment