राजधानी लखनऊके पत्रकार पुरम स्थित डर्मा एडवांस में ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगल के अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर कल्याण यूथ फाउंडेशन और नई राह फाउंडेशन से जुड़े लोगों को स्किन और हेयर से जुड़ी दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों में औषधीय पौधे भी बांटे गए।
डर्मा एडवांस के डायरेक्टर मनोज अग्रवाल ने बताया कि बड़े मंगल पर विशाल भंडारे का आयोजन संस्थान की वर्षों पुरानी परंपरा है। उन्होंने कहा, "यह हमारी परंपरा है जिसे हम हर साल निभाते हैं। सेवा और आस्था का यह संगम हमें समाज से जोड़ता है।"
कार्यक्रम में डायरेक्टर मनोज अग्रवाल, अमित अग्रवाल, डॉ. प्रज्ञा, डॉ. रूपाली और सेंटर हेड गुरविंदर कौर, डॉ प्रज्ञा एवं डॉक्टर रूपाली समेत सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
कल्याण यूथ फाउंडेशन और नई राह फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजकों ने बताया कि गर्मी के मौसम में स्किन और हेयर की समस्याएं बढ़ जाती हैं, इसलिए बड़े मंगल के अवसर पर विशेष रूप से इनसे जुड़ी दवाएं वितरित की गईं ताकि जरूरतमंदों को राहत मिल सके।


Comments
Post a Comment