*लखनऊ।* सदर बाजार स्थित भाजपा नेता रमेश चंद्र यादव के आवास पर ज्येष्ठ माह के पंचम और अंतिम बड़े मंगल के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर हनुमान जी का आशीर्वाद लिया।
इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, पूर्व विधायक सुरेश चंद्र तिवारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा नेता दीपक कुमार वाल्मीकि, राहुल गुप्ता, संजय दयाल समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग सम्मिलित हुए।
भाजपा नेता रमेश चंद्र यादव ने बताया कि बड़े मंगल पर भंडारा कराना उनके परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा है। इस दिन हनुमान जी की सेवा से सुख-समृद्धि आती है। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि बड़ा मंगल लखनऊ की आस्था और संस्कृति का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता बढ़ती है।
भंडारे में सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। पूड़ी-सब्जी, बूंदी और शरबत का वितरण किया गया। पूरे परिसर में "जय बजरंगबली" के जयकारे गूंजते रहे।

Comments
Post a Comment