निःशुल्क स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
लखनऊ, को सेवा संकल्प एवं एजुकेशन कॉसमॉस के संयुक्त तत्वाधान मे महिलाओं एवं बालिकाओं को “ मेरी कला मेरी सखी “ कार्यक्रम के अंतर्गत आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सआदतगंज, लखनऊ में तीन दिवसीय निःशुल्क स्वरोजगार प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया
प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन एवं प्रशिक्षण कार्य प्रशिक्षिका सुश्री जसविंदर कौर द्वारा किया जा रहा है। शिविर के प्रथम दिवस पर प्रतिभागियों को क्रोशिया (Crochet) कार्य के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के आकर्षक की-रिंग (Key Ring) पैटर्न बनाना सिखाया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा हस्तकला के इस उपयोगी कौशल को सीखने में गहरी रुचि दिखाई।
इस अवसर पर प्रशिक्षिका सुश्री जसविंदर कौर ने कहा कि क्रोशिया कला न केवल रचनात्मकता को बढ़ावा देती है, बल्कि महिलाओं एवं युवतियों के लिए स्वरोजगार के नए अवसर भी प्रदान करती है। उन्होंने प्रतिभागियों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद तैयार कर आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में सआदतगंज एवं आसपास के क्षेत्रों की लगभग 50 महिलाओं एवं बालिकाओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे उनके कौशल विकास एवं भविष्य के रोजगार अवसरों के लिए उपयोगी बताया।
आयोजकों ने बताया कि आगामी दो दिनों में प्रतिभागियों को क्रोशिया कला की अन्य उन्नत तकनीकों एवं उत्पाद निर्माण का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे इस कौशल को व्यवसाय के रूप में विकसित कर सकें।

Comments
Post a Comment