लखनऊ में दो दिवसीय इंडियन फार्मा फेयर शुरू, प्रदीप चंद्र जैन बोले- मेडिकल क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा आयोजन
लखनऊ, राजधानी लखनऊ में दो दिवसीय इंडियन फार्मा फेयर का भव्य आगाज हुआ। फैजाबाद रोड स्थित गोल्डन ब्लॉसम इंपीरियल रिजॉर्ट्स में आयोजित इस फेयर में देशभर की 70 से अधिक दवा निर्माता कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए हैं।
इस मौके पर लखनऊ कैमिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री प्रदीप चंद्र जैन ने कहा कि यह फेयर मेडिकल और फार्मा क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से न सिर्फ नई दवाओं और तकनीक की जानकारी मिलती है, बल्कि युवाओं को रोजगार और व्यापार के नए अवसर भी मिलते हैं।
प्रदीप चंद्र जैन ने उत्तर प्रदेश को मेडिसन हब बनाने की दिशा में इस फेयर को अहम कदम बताया। उन्होंने कहा कि एलोपैथिक, आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवाओं के साथ कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से जुड़ी दवाओं की जानकारी भी यहां एक मंच पर उपलब्ध है। इससे मरीजों और डॉक्टरों दोनों को फायदा मिलेगा।


Comments
Post a Comment