विक्रांत खंड में 'प्रथम विशाल भंडारा' संपन्न, प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह समेत कई पदाधिकारी रहे मौजूद
लखनऊ। ज्येष्ठ माह के पंचम मंगलवार यानी बड़े मंगल के अवसर पर आज विक्रांत खंड स्थित यूटोपियन होटल, उपभोक्ता फोरम के निकट शक्ति परिषद टीम द्वारा 'प्रथम विशाल भंडारे' का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से देर शाम तक चला।
इस मौके पर अध्यक्ष विकास शाही, प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह,
प्रदेश मंत्री सूरज लोधी, प्रदेश सचिव दिव्यांग सिंह, व्यवसायी शरद शर्मा समेत संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनके साथ सैकड़ों की संख्या में भक्तगण भी शामिल हुए।
आयोजन में भक्तों के लिए सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का विशेष आयोजन किया गया। भक्तिमय माहौल में श्रद्धालुओं ने हनुमान जी का गुणगान किया।
भंडारे की खास बात रही अनुभवी चिकित्सकों द्वारा लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर। शिविर में आए श्रद्धालुओं का रूटीन हेल्थ चेकअप किया गया और जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।
शक्ति परिषद टीम ने बताया कि बड़े मंगल पर सेवा और आस्था को जोड़ने के लिए पहली बार यह विशाल भंडारा कराया गया। प्रसाद वितरण में पदाधिकारियों ने खुद सेवा की। आयोजकों ने कहा कि भक्तों की उपस्थिति ही उनका सौभाग्य है।

Comments
Post a Comment