Skip to main content

Featured Post

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुद्वारा आलमबाग में आयोजित हुई विशेष अरदास

    लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में विशेष अरदास का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सरदार सतनाम सिंह संधू की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए अरदास की गई। बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही और सभी ने राष्ट्र के विकास व सामाजिक सद्भाव के लिए गुरु घर में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद सरदार सतनाम सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।  कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, राजू गांधी और गिरीश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।  गुरुद्वारा आलमबाग की ओर से मनमोहन सिंह, भूपिंदर सिंह पिंदा, राजेंद्र सिंह राजू कार्यवाहक प्रधान, परविंदर सिंह, इकबाल सिंह, परमजीत सिंह बॉबी, इंदरपाल सिंह, त्रिलोक सिंह बहल और त्रिलोक सिंह टुटेजा ने भी कार्यक्रम में सहभाग...

UPSGMC की तीसरी बैठक 7 जून को आगरा में होगी



यू० पी० सिक्ख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की तीसरी बैठक ७ जून को गुरू का ताल आगरा के मुख्य प्रबंधक संत बाबा प्रीतम सिंह जी व बाबा राजेन्द्र सिंह जी के सान्निध्य में होटल “अमर” आगरा में प्रातः ११.३० बजे आयोजित होगी । जहां पर लखनऊ व कानपुर में हुयी दो बैठक में बनायी गयी रणनीति पर चर्चा के साथ ही आगरा मंडल के इटावा, मैनपुरी , अलीगढ़, मथुरा , वृन्दावन , सहारनपुर, नोयडा व आसपास के १५ ज़िलों के गुरुद्वारा प्रतिनिधि एकत्र हो कर सिक्ख समाज की राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक,धार्मिक, शैक्षिक , धर्म परिवर्तन की समस्याओं पर चर्चा कर अगली रणनीति तय की जायेगी । 

 अध्यक्ष हरविन्दर सिंह ने बताया कि जून माह में प्रदेश के विभिन्न जिलों में ज़ोन स्तर की बैठकें कर जुलाई में लगभग सभी ७५ ज़िलों की कमेटियों की बैठक कानपुर में कर सभी मुद्दों पर अगली रणनीति तैयार की जाएगी व २७ में प्रदेश में होने वाले चुनावों के बाबत भी चर्चा कर सिक्ख समाज को राजनीति से जोड़ने की तैयारी की जायेगी ।

          कार्यवाहक अध्यक्ष निर्मल सिंह ने बताया कि कमेटी के उद्देश्यों को पूरा करने की शुरुआत हेतू कमेटी का मुख्य आफिस लाटूश रोड कानपुर व वर्किंग आफिस गुरुद्वारा आलमबाग लखनऊ में खोल दिया गया है ,जहां पर इस सप्ताह से सिक्खों की जनगणना का कार्य सभी गुरुद्वारों के सहयोग से आन लाइन व आफलाइन पर कार्य शुरू कर

जल्द ही प्रदेश के सिक्खों का डाटा एकत्र किया जायेगा, अगले वर्ष तक गुरुद्वारा आलमबाग लखनऊ में बन रहे स्किल डेवलपमेंट सेंटर की तैयारी के साथ ही धर्मांतरण को रोकने के लिए भी योग्य क़दम उठाने के साथ ही तराई के प्रभावित शहरों के दौरे किए जाएंगे, 

तराई के सिक्खों के लम्बित मामलों को सरकार से बातचीत कर जल्द ही हल करने के प्रयास के साथ-साथ श्री अकाल तख़्त साहिब की मर्यादा को भी लागू कर पावन स्वरूप,सौचिया व धार्मिक साहित्य भी निःशुल्क उपलब्ध करवाने के कार्य आरंभ किया जायेगे 

            चैयरमैन मंजीत सिंह तलवार व महासचिव सुरेन्द्र पाल सिंह बक्शी , ने संयुक्त रूप से कहा कि हमें सिक्खों की उच्चस्तरीय शिक्षा ( नीट ,जे०ई० ,आई०एस० पी०सी० एस० कोचिंग सेंटर ) व सि्कल डेवलपमेंट सेंटर खोल कर रोज़गार पूरक शिक्षा के साथ जोड़ना चाहिये । उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह बग्गा ने कहा कि प्रदेश में एक नेटवर्क विकसित कर एक दूसरे के साथ सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों को जोड़ा जायेगा , ताकि आने वाली किसी भी समस्या को जल्द से जल्द निस्तारण किया जा सके । मीडिया प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया की जुलाई में होने वाली ७५ ज़िलों की बैठक में कमेटी के विस्तार,ज़ोन और मंडल स्तर पर पदाधिकारियों की सेवाओं का वितरण किया जायेगा । 

आगरा में होने वाली बैठक में रायबरेली, अमेठी,उन्नाव, बहराइच, गोंडा, प्रयागराज, लखनऊ व कानपुर से भी पदाधिकारी शामिल होंगे ।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ ,उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...