*लखनऊ।* तपती दोपहरी में जब सड़कें सूनी पड़ जाती हैं, तब लखनऊ के हुसड़िया चौराहे पर इंसानियत की एक तस्वीर उभरती है। ‘वॉटर मैन’ के नाम से मशहूर अंकुश विजय ने मंगलवार को जरूरतमंदों के बीच खाने के पैकेट बांटकर न सिर्फ पेट की आग बुझाई, बल्कि पानी की एक-एक बूंद बचाने का संदेश भी दिया। इस नेक काम में उनके परिवार और मित्रों ने कंधे से कंधा मिलाकर उनका हौसला बढ़ाया। अंकुश की मुहिम सिर्फ भोजन तक सीमित नहीं है। राजधानी में जगह-जगह प्याऊ लगवाकर वह राहगीरों की प्यास बुझा रहे हैं। जनसेवा को जीवन का मकसद बना चुके अंकुश ने इस मौके पर कहा, “पानी अनमोल है। यह हमारी थाती है, जिसे हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए संभालकर रखना होगा। एक-एक बूंद बचाएंगे, तभी कल बचेगा।” उन्होंने ऐलान किया कि अब उनकी सेवा की यह धारा लखनऊ से निकलकर आसपास के जिलों तक भी पहुंचेगी, ताकि मदद का दायरा और बड़ा हो सके और हर असहाय तक राहत पहुंचे। स्थानीय लोगों ने वॉटर मैन के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि अंकुश जैसे युवा ही समाज की असली पूंजी हैं।
भारतीय जनता पार्टी अब अनुशासनहीनता करने वालों को जरा भी ढील देने के पक्ष में नहीं है। भाजपा ने पार्टी के खिलाफ बयान देने के मामले में वरिष्ठ नेता आइपी सिंह को पार्टी से फिलहाल बाहर कर दिया है। अब वह छह वर्ष पार्टी से निलंबित रहेंगे। आइपी सिंह लंबे समय से भाजपा के खिलाफ लगातार विवादित बयान दे रहे थे। कल्याण सिंह सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रहे आइपी सिंह को आज भाजपा ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। कल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की आजमगढ़ से उम्मीदवारी घोषित होने के बाद उन्हें अपने घर में कार्यालय खोलने का न्योता देने वाले भाजपा के पूर्व प्रवक्ता आईपी सिंह को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पार्टी ने आईपी सिंह को दलविरोधी गतिविधियों के आरोप में सस्पेंड किया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की आजमगढ़ से उम्मीदवारी घोषित होने के बाद उन्हें अपने घर में कार्यालय खोलने का न्योता देने वाले भाजपा के पूर्व प्रवक्ता आईपी सिंह को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार आई...