Skip to main content

Posts

Featured Post

भूखे को भोजन, प्यासे को पानी: वॉटर मैन अंकुश विजय ने हुसड़िया चौराहे पर बांटी राहत, दिया जल बचाने का संकल्प

*लखनऊ।* तपती दोपहरी में जब सड़कें सूनी पड़ जाती हैं, तब लखनऊ के हुसड़िया चौराहे पर इंसानियत की एक तस्वीर उभरती है। ‘वॉटर मैन’ के नाम से मशहूर अंकुश विजय ने मंगलवार को जरूरतमंदों के बीच खाने के पैकेट बांटकर न सिर्फ पेट की आग बुझाई, बल्कि पानी की एक-एक बूंद बचाने का संदेश भी दिया। इस नेक काम में उनके परिवार और मित्रों ने कंधे से कंधा मिलाकर उनका हौसला बढ़ाया। अंकुश की मुहिम सिर्फ भोजन तक सीमित नहीं है। राजधानी में जगह-जगह प्याऊ लगवाकर वह राहगीरों की प्यास बुझा रहे हैं। जनसेवा को जीवन का मकसद बना चुके अंकुश ने इस मौके पर कहा, “पानी अनमोल है। यह हमारी थाती है, जिसे हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए संभालकर रखना होगा। एक-एक बूंद बचाएंगे, तभी कल बचेगा।” उन्होंने ऐलान किया कि अब उनकी सेवा की यह धारा लखनऊ से निकलकर आसपास के जिलों तक भी पहुंचेगी, ताकि मदद का दायरा और बड़ा हो सके और हर असहाय तक राहत पहुंचे। स्थानीय लोगों ने वॉटर मैन के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि अंकुश जैसे युवा ही समाज की असली पूंजी हैं।

उत्तर प्रदेश टीकाकरण के मामले में पहूंचा पहले स्थान पर, जबकी महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर

उत्तर प्रदेश टीकाकरण के मामले में पहूंचा पहले स्थान पर, जबकी महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर लखनऊ। टीकाकरण के मामले में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर पहुंच गया है। यहां तीन करोड़ 60 लाख 24 हजार 3 सौ 19 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। जबकि तीन करोड़ 57 लाख के साथ महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर है। प्रदेश में टीकाकरण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। गांव- गांव लोगों को जागरुक किया जा रहा है। क्लस्टर अभियान के तहत गांवों में लोगों के घरों पर टीकाकरण संबंधी पर्ची भेजकर टीका लगवाने के लिए केंद्र पर पहुंचने की अपील की जा रही है। राज्य टीकाकरण प्रभारी डा. अजय घई ने बताया कि प्रदेश में अब तक तीन करोड़ 60 लाख 24 हजार तीन सौ 19 लोगों की टीकाकरण किया जा चुका है। यह देश के किसी राज्य में सर्वाधिक टीकाकरण है। इसमें तीन करोड़ चार लाख 96 हजार पांच सौ 95 लोगों को पहली डोज दी गई है, जबकि 55 लाख 27 हजार सात सौ 24 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। गुरुवार को 6569 केंद्रोंर टीकाकरण किया गया। शाम आठ बजे तक सात लाख 26 हजार 22 लोगों का टीकाकरण किया गया है। टीकाकरण प्रभारी डा. घई ने बताया कि टीकाकरण के मामले में लखनऊ जनपद प...

नया खतरा: अमेरिका की तरह भारत में भी मिला डेल्टा प्लस जैसा एवाई.2 म्यूटेशन

अमेरिका और ब्रिटेन की तरह भारत में भी डेल्टा वैरिएंट के और भी म्यूटेशन मिल चुके हैं लेकिन केंद्र सरकार पिछले 20 दिन से इस मामले में चुप्पी साधे है। अब वैज्ञानिकों ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है कि भारत में डेल्टा प्लस की तरह एवाई .2 म्यूटेशन के मामले भी सामने आ रहे हैं। यह म्यूटेशन भी डेल्टा वैरिएंट में हुआ है। अभी तक अमेरिका में सबसे ज्यादा एवाई.2 के मामले सामने आए हैं । भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने जानकारी दी है कि देश में अब तक पांच से अधिक मरीजों में एवाई.2 म्यूटेशन का पता चला है। ये मामले राजस्थान, कर्नाटक और महाराष्ट्र में मिले थे। दरअसल पिछले साल अक्तूबर माह में कोरोना वायरस का डबल म्यूटेशन महाराष्ट्र में मिला था। इसके चंद महीने बाद फिर से म्यूटेशन हुआ है फिर डेल्टा व कापा वैरिएंट सामने आया। डेल्टा में भी दो म्यूटेशन हुए और उनमें डेल्टा प्लस और एवाई.2 म्यूटेशन सामने आया। दोनों ही म्यूटेशन अब भारत में मिल चुके हैं। पुणे स्थित एनआईवी की डॉ. प्रज्ञा यादव ने बताया कि डेल्टा प्लस और एवाई.2 दोनों ही म्यूटेशन भारत में मिल चुके हैं। यह दोनों ही म्यूटेशन काफी गंभीर...

प्रदेश में दो मरीजों में डेल्टा प्लस वेरिएंट होने की पुष्टि हुई

  Delta variant उत्तर प्रदेश। प्रदेश में दो मरीजों में डेल्टा प्लस वेरिएंट होने की पुष्टि हुई है। इसमें एक एक देवरिया का वृद्ध है तो दूसरा गोरखपुर की डॉक्टर। हालांकि वृद्ध की मौत हो चुकी है, जबकि रेजीडेंट डॉक्टर होम आइसोलेशन में रहकर ठीक हो गई हैं। इन दोनों के संपर्क में रहने वाले परिजनों व अन्य लोगों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव रही है। दोनों की ट्रेवेल हिस्ट्री भी नहीं है। ऐसे में यह नया वैरिएंट कैसे आया, यह स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती है। अप्रैल और मई माह में गोरखपुर एवं आसपास से 30 सैंपल जांच के लिए इंस्टिट्यूट ऑफ जेनोमिक एंड इंटरगेटिव बायोलॉजी की लैब में भेजे गए हैं। यहां जांच के दौरान 27 सैंपल में डेल्टा वेरिएंट मिला। एक में कप्पा वेरिएंट और दो सैंपल में डेल्टा प्लस वेरिएंट मिला है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पड़ताल कराई। इसमें डेल्टा प्लस वाला एक सैंपल देवरिया निवासी 66 साल के वृद्ध का था, जिसकी 29 मई को मौत हो चुकी है। इसी तरह दूसरा सैंपल बीआरडी मेडिकल कॉलेज की रेजीडेंट डॉक्टर का था। यह होम आइसोलेशन में रह कर ठीक हो चुकी हैं। इन दोनों के संपर्क में आने वाले ...

सावधान! लखनऊ में पुल‍िस की वर्दी में घूम रहे टप्‍पेबाज, दो मह‍िलाएं फ‍िर हुईं ठगी का श‍िकार, तालकटोरा और आशियाना क्षेत्र में लूट और हत्या का भय दिखाकर की वारदात

लखनऊ । तालकटोरा क्षेत्र के आलमनगर में बुधवार दोपहर टप्पेबाजों ने खुद को पुलिस कर्मी बताकर पूजा को लूट और हत्या का भय दिखाया और जेवर उड़ा ले गए। उधर, आशियाना में भी टप्पेबाजों ने एक महिला महिला के जेवर उड़ाए। सआदतगंज निवासी गिरीश चंद्र साहू की पत्नी पूजा साहू बुधवार को आलमनगर के सरीपुरा केतन विहार स्थित मायके गई थीं। वह बेटे की दवा लेने मेडिकल स्टोर जा रही थीं। इस बीच पीछे से बाइक सवार दो युवकों ने रोका। खाकी वर्दी में अपना कार्ड दिखाते हुए खुद को पुलिस कर्मी बताया और कहा कि कुछ देर पहले ही यहां एक महिला की जेवर लूट के बाद हत्या कर दी गई। आप इतने जेवर पहनकर घूम रही हैं। पांच हजार रुपये जुर्माना कटेगा। अगर जुर्माने से बचना चाहती हो तो जेवर उतार रख लो। टप्पेबाजों ने अपने उनकी चेन, लाकेट, अंगूठी और बाली उतरवाई। इसके बाद एक कागज की पुडिय़ा में रखवाया। पुडिय़ा बदलकर दूसरी पूजा को दे दी। उसे घर में जाकर खोलने के लिए कहा। घर पहुंचकर पूजा ने पुडिय़ा खोली तो उसमें कंकड़ पत्थर मिले। कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने पड़ताल की और पीडि़ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर, आशियाना क्षेत्र में रजनीख...

अगर आपके पास है ये तीन नोट तो आपको मिलेंगे 1 लाख रुपए, हर नोट की है अलग कीमत.. फटाफट चेक करें डिटेल

नई दिल्ली । कोरोनाकाल में अगर आपकी नौकरी चली गई है और आप खाली बैठे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको कमाई का एक ऐसा जरिया बता रहे हैं, जहां आप मिनटों में लखपति बन सकते हैं. हम बात कर रहे हैं 1, 5 और 10 रुपये के पुराने नोटों की. जी हां! आपके पास अगर बेकार पड़े पुराने हैं, तो रातोंरात आपकी किस्मत बदल सकती है. तो आइए जानते हैं कैसे आप 1, 5 और 10 रुपये की नोट बेचकर लाखों में कमाई कर सकते हैं… पुqरानी नोटों से करें कमाई बता दें कि ऐसे नोट आज भले ही चलन में न हो लेकिन अगर आपकी गुल्लक या पर्स में है तो वो आपका तगड़ा फायदा करा सकती है. अगर आपके घर में ऐसे पुराने नोट इधर-उधर पड़े होंगे या फिर आपको रेयर करेंसी रखने का शौक है तो यह आपको कमाई करा सकता है. इसे आप ऑनलाइन बेचकर मोटी रकम पा सकते हैं 1 रुपये दिल्ली ।  कोरोनाकाल में अगर आपकी नौकरी चली गई है और आप खाली बैठे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको कमाई का एक ऐसा जरिया बता रहे हैं, जहां आप मिनटों में लखपति बन सकते हैं. हम बात कर रहे हैं 1, 5 और 10 रुपये के पुराने नोटों की. जी हां! आपके पास अगर बेकार पड़े पुराने है...

श्रावस्ती हुआ कोरोना मुक्त, बुधवार को 28 जिलों में कोई संक्रमित नहीं मिला है, सीएम ने जिले में एग्रेसिव टेस्टिंग को जारी रखने के निर्देश दिए

प्रदेश में श्रावस्ती कोरोना मुक्त हो गया है। जबकि 15 दिन पहले कोराना मुक्त होने वाले महोबा में एक केस एक्टिव है। 28 जिलों में बुधवार को कोई संक्रमित नहीं मिला है। कोरोना केस नियंत्रित होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतनिधियों, स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंट लाइन वर्करों, निगरानी समितियों एवं स्थानीय प्रशासन को बधाई दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी की संयुक्त रणनीति और कुशल प्रबंधन की वजह से कोरोना की चेन रोकने में कामयाबी मिली है। श्रावस्ती जिले ने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से मुक्ति पा ली है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी कोरोना के एक्टिव केस आना कम हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावस्ती की इस उपलब्धि को अन्य जनपदों के लिये प्रेरणादायक बताया है। उन्होंने जिले में एग्रेसिव टेस्टिंग को जारी रखने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी टीके शीबू ने बताया कि बीमारी पर नियंत्रण के लिए निगरानी समितियों ने तेजी से कार्य किया। निगरानी के लिये जिले में नोडल अफसर बनाए गए। स्वास्थ्य सुविधाओं को जनपद के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया गया। उन्होंने श्रावस्ती की इस ...

एक्सक्लूसिव : पूर्वी यमुना नहर सूखी, 15 दिन से नहीं पानी, पांच जिलों के एक लाख किसानों की फसल पर संकट

एक्सक्लूसिव : पूर्वी यमुना नहर सूखी, 15 दिन से नहीं पानी, पांच जिलों के एक लाख किसानों की फसल पर संकट बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली और गाजियाबाद क्षेत्र में बहने वाली पूर्वी यमुना नहर और इससे जुडे़ रजबहों और माइनरों में 15 दिन से पानी नहीं है। इस कारण इन पांच जिलों के करीब एक लाख किसानों की फसल पर संकट के बादल मंडरा रहा है। करीब चार हजार किसानों की फसल तो सूख कर बर्बाद भी हो चुकी है। किसान लगातार जनप्रतिनिधियों और सिंचाई विभाग के अधिकारी की चौखट के चक्कर लगा रहे है, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं निकल सका है। यहां से गुजरती है पूर्वी यमुना नहर सिंचाई विभाग के अफसरों के अनुसार हथनीकुंड बैराज से दो नहर निकलती हैं। एक पश्चिमी यमुना नहर है, जो हरियाणा से होकर जाती है और सीलमपुर दिल्ली होते हुए यमुना नदी में गिर जाती है। दूसरी पूर्वी यमुना नहर है। इसमें देवबंद ब्रांच से पुरकाजी में भी गंगनहर का पानी छोड़ा जाता है। यह सहारनपुर, शामली, बागपत, खेकड़ा होते हुए गाजियाबाद में निकलकर दिल्ली में सीलमपुर पहुंचती है। इसके बाद यमुना में गिर जाती है। इसके अतिरिक्त पूर्वी यमुना नहर मुजफ्फरनगर के क...

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ ,उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...