Skip to main content

Featured Post

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुद्वारा आलमबाग में आयोजित हुई विशेष अरदास

    लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में विशेष अरदास का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सरदार सतनाम सिंह संधू की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए अरदास की गई। बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही और सभी ने राष्ट्र के विकास व सामाजिक सद्भाव के लिए गुरु घर में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद सरदार सतनाम सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।  कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, राजू गांधी और गिरीश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।  गुरुद्वारा आलमबाग की ओर से मनमोहन सिंह, भूपिंदर सिंह पिंदा, राजेंद्र सिंह राजू कार्यवाहक प्रधान, परविंदर सिंह, इकबाल सिंह, परमजीत सिंह बॉबी, इंदरपाल सिंह, त्रिलोक सिंह बहल और त्रिलोक सिंह टुटेजा ने भी कार्यक्रम में सहभाग...

श्रावस्ती हुआ कोरोना मुक्त, बुधवार को 28 जिलों में कोई संक्रमित नहीं मिला है, सीएम ने जिले में एग्रेसिव टेस्टिंग को जारी रखने के निर्देश दिए



प्रदेश में श्रावस्ती कोरोना मुक्त हो गया है। जबकि 15 दिन पहले कोराना मुक्त होने वाले महोबा में एक केस एक्टिव है। 28 जिलों में बुधवार को कोई संक्रमित नहीं मिला है। कोरोना केस नियंत्रित होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतनिधियों, स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंट लाइन वर्करों, निगरानी समितियों एवं स्थानीय प्रशासन को बधाई दी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी की संयुक्त रणनीति और कुशल प्रबंधन की वजह से कोरोना की चेन रोकने में कामयाबी मिली है। श्रावस्ती जिले ने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से मुक्ति पा ली है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी कोरोना के एक्टिव केस आना कम हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावस्ती की इस उपलब्धि को अन्य जनपदों के लिये प्रेरणादायक बताया है। उन्होंने जिले में एग्रेसिव टेस्टिंग को जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी टीके शीबू ने बताया कि बीमारी पर नियंत्रण के लिए निगरानी समितियों ने तेजी से कार्य किया। निगरानी के लिये जिले में नोडल अफसर बनाए गए। स्वास्थ्य सुविधाओं को जनपद के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया गया। उन्होंने श्रावस्ती की इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य कर्मियों, लेखपालों सहित पूरी टीम को बधाई दी है।
श्रावस्ती में सप्ताहभर तक कोई संक्रमित नहीं मिला तो जिले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुरस्कृत करेंगे। शहरी क्षेत्रों में 73441 और ग्रामीण अंचलों में स्थापित 60569 निगरानी समितियों के चार लाख से अधिक सदस्यों ने कोरोना की चेन तोड़ने में मदद की।


Comments

Popular posts from this blog