Skip to main content

Posts

Featured Post

भूखे को भोजन, प्यासे को पानी: वॉटर मैन अंकुश विजय ने हुसड़िया चौराहे पर बांटी राहत, दिया जल बचाने का संकल्प

*लखनऊ।* तपती दोपहरी में जब सड़कें सूनी पड़ जाती हैं, तब लखनऊ के हुसड़िया चौराहे पर इंसानियत की एक तस्वीर उभरती है। ‘वॉटर मैन’ के नाम से मशहूर अंकुश विजय ने मंगलवार को जरूरतमंदों के बीच खाने के पैकेट बांटकर न सिर्फ पेट की आग बुझाई, बल्कि पानी की एक-एक बूंद बचाने का संदेश भी दिया। इस नेक काम में उनके परिवार और मित्रों ने कंधे से कंधा मिलाकर उनका हौसला बढ़ाया। अंकुश की मुहिम सिर्फ भोजन तक सीमित नहीं है। राजधानी में जगह-जगह प्याऊ लगवाकर वह राहगीरों की प्यास बुझा रहे हैं। जनसेवा को जीवन का मकसद बना चुके अंकुश ने इस मौके पर कहा, “पानी अनमोल है। यह हमारी थाती है, जिसे हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए संभालकर रखना होगा। एक-एक बूंद बचाएंगे, तभी कल बचेगा।” उन्होंने ऐलान किया कि अब उनकी सेवा की यह धारा लखनऊ से निकलकर आसपास के जिलों तक भी पहुंचेगी, ताकि मदद का दायरा और बड़ा हो सके और हर असहाय तक राहत पहुंचे। स्थानीय लोगों ने वॉटर मैन के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि अंकुश जैसे युवा ही समाज की असली पूंजी हैं।

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ ,उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...

पंचायत चुनाव में देरी पर प्रशासक नियुक्ति का विरोध, प्रधान संगठन ने सरकार को सौंपा ज्ञापन

  लखनऊ, प्रदेश में पंचायत चुनाव की आहट और ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने की तारीख नजदीक आते ही सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर बड़ा अभियान छेड़ दिया है। इसी मुद्दे पर यूपी प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में संगठन ने बताया कि आज सरकार को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखी गई हैं। संगठन का कहना है कि कार्यकाल समाप्त होने के बाद पंचायतों में प्रशासकों की नियुक्ति लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ होगी। इससे विकास कार्यों की निरंतरता बाधित होगी और पारदर्शिता व जवाबदेही पर भी सवाल उठेंगे। संगठन की प्रमुख मांगें : 1. समय पर चुनाव : पंचायत चुनाव निर्धारित समय सीमा के भीतर तत्काल संपन्न कराए जाएं। 2 . कार्यकाल का विस्तार :  यदि चुनाव में देरी होती है तो नई पंचायत के गठन तक वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रधान गांव की सरकार के प्रतिनिधि हैं। कार्यकाल खत्म होने के बाद प्रशासक बैठाने से गांवों के विकास कार्य ठप हो जाएंगे और जनता की समस...

रायत बहारा यूनिवर्सिटी ने नए राज्यों तक अपनी एडमिशन पहुँच का विस्तार किया, उत्तर प्रदेश में अपनी उपस्थिति को मज़बूत बनाया

लखनऊ, उत्तर प्रदेश रायत बहारा यूनिवर्सिटी गर्व के साथ पूरे भारत के कई राज्यों तक अपनी एडमिशन पहुँच के विस्तार की घोषणा करती है, जिसमें उत्तर प्रदेश पर विशेष रणनीतिक ध्यान दिया गया है। यह पहल यूनिवर्सिटी के उस मिशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसका उद्देश्य पूरे देश के इच्छुक छात्रों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाना है। उत्तर प्रदेश को देश के सबसे आशाजनक शिक्षा बाज़ारों में से एक मानते हुए, यूनिवर्सिटी का लक्ष्य इस क्षेत्र के विशाल छात्र समुदाय से जुड़ना है। बड़ी संख्या में छात्र सक्रिय रूप से करियर-उन्मुख और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर तलाश रहे हैं, ऐसे में उत्तर प्रदेश शैक्षणिक विकास और जुड़ाव के लिए अपार संभावनाएं प्रदान करता है। इस अवसर पर बोलते हुए, वाइस चेयरमैन गुरिंदर सिंह बहारा ने विस्तार के संबंध में अपना दृष्टिकोण साझा किया: "रायत बहारा यूनिवर्सिटी में, हमारा मुख्य उद्देश्य ऐसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है जो छात्रों को सफल करियर बनाने के लिए सशक्त बनाए। नए क्षेत्रों, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में विस्तार करने से हमें प्रतिभाशाली छात्रों तक पहुँचने और उद्योग...

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा आयोजित हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस,आरपीआई (आठवले) के पदाधिकारी हुए पार्टी में शामिल

लखनऊ लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इण्डिया (आठवले) से आए पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविन्द पासवान ने कहा कि पार्टी निरंतर समाज के हर वर्ग के उत्थान एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध है। आरपीआई से आए पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए भविष्य में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ता समर्पित भाव से कार्य करेंगे। इस दौरान संगठन की मजबूती, सामाजिक न्याय एवं जनहित के मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम के अंत में मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए पार्टी की आगामी रणनीतियों की जानकारी भी साझा की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अश्विनी श्रीवास्तव, प्रदेश प्रधान महासचिव महेश सिंह भदौरिया, प्रदेश सचिव व लखनऊ मंडल प्रभारी वेद प्रकाश, प्रदेश महासचिव शारदा प्रसाद श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष राहुल झा, आईटी सेल प्रभारी नन्द कुमार...

रायत बहारा यूनिवर्सिटी ने नए राज्यों तक अपनी एडमिशन पहुँच का विस्तार किया, उत्तर प्रदेश में अपनी उपस्थिति को मज़बूत बनाया

लखनऊ, उत्तर प्रदेश, भारत – 26 अप्रैल 2026 रायत बहारा यूनिवर्सिटी गर्व के साथ पूरे भारत के कई राज्यों तक अपनी एडमिशन पहुँच के विस्तार की घोषणा करती है, जिसमें उत्तर प्रदेश पर विशेष रणनीतिक ध्यान दिया गया है। यह पहल यूनिवर्सिटी के उस मिशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसका उद्देश्य पूरे देश के इच्छुक छात्रों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाना है। उत्तर प्रदेश को देश के सबसे आशाजनक शिक्षा बाज़ारों में से एक मानते हुए, यूनिवर्सिटी का लक्ष्य इस क्षेत्र के विशाल छात्र समुदाय से जुड़ना है। बड़ी संख्या में छात्र सक्रिय रूप से करियर-उन्मुख और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर तलाश रहे हैं, ऐसे में उत्तर प्रदेश शैक्षणिक विकास और जुड़ाव के लिए अपार संभावनाएं प्रदान करता है। इस अवसर पर बोलते हुए, वाइस चेयरमैन गुरिंदर सिंह बहारा ने विस्तार के संबंध में अपना दृष्टिकोण साझा किया: "रायत बहारा यूनिवर्सिटी में, हमारा मुख्य उद्देश्य ऐसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है जो छात्रों को सफल करियर बनाने के लिए सशक्त बनाए। नए क्षेत्रों, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में विस्तार करने से हमें प्रतिभाशाली छात्र...

केनरा बैंक एम्प्लॉइज यूनियन के 75 गौरवशाली वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा के उपलक्ष्य में प्लैटिनम जुबली समारोह का भव्य आयोजन किया

कैनरा बैंक एम्प्लॉइज यूनियन के 75 गौरवशाली वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा के उपलक्ष्य में आज होटल एकास, चारबाग, लखनऊ में प्लैटिनम जुबली समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आमंत्रित पूर्व नेता साथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को भावनात्मक एवं प्रेरणादायक बना दिया। कार्यक्रम में राज्य नेतृत्व की प्रमुख उपस्थिति रही, जिसमें कॉमरेड अंकित गर्ग (राज्य सचिव), कॉमरेड स्वाति सिंह (अध्यक्ष), कॉमरेड अजय श्रीवास्तव (उपाध्यक्ष), कॉमरेड आनंद सिंह (कोषाध्यक्ष) सहित राज्य समिति एवं अन्य पदाधिकारी साथी उपस्थित रहे। साथ ही, संगठन के शीर्ष नेतृत्व—कॉमरेड बीरम प्रकाश (महासचिव) एवं कॉमरेड एम.एस. श्रीनिवासन (अध्यक्ष)— एवं कॉम वी के सिंह जी अध्यक्ष एटक यूपी ने सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के संघर्षपूर्ण इतिहास, उपलब्धियों एवं भविष्य की दिशा पर अपने विचार रखे। इस गरिमामयी अवसर पर केनरा बैंक के महाप्रबंधक श्री अजीत कुमार मिश्रा जी भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने अपने संबोधन में कर्मचारियों की भूमिका एवं यूनियन के सकारात्मक योगदान की सराहना की। अपने विचा...

श्रद्धेय डॉ. अखिलेश दास गुप्ता जी की स्मृति में दैनिक उपयोगी सामग्री वितरित

  लखनऊ। पूर्व केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार एवं राजधानी लखनऊ के पूर्व मेयर तथा बीबीडी ग्रुप के संस्थापक प्रेरणास्रोत डॉ. अखिलेश दास गुप्ता की पावन स्मृति में आज शाम युवा भाजपा नेता एवं प्रेसिडेंट उत्तर प्रदेश ओलम्पिक संघ, प्रेसिडेंट बीबीडी ग्रुप, प्रेसिडेंट डॉ. अखिलेश दास गुप्ता फाउण्डेशन, वाइस प्रेसिडेंट, बैडमिंटन एसोसिएशन आॅफ इण्डिया, चेयरमैन, उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन विराज सागर दास द्वारा राजधानी लखनऊ के कैसरबाग स्थित बालदा कालोनी में सैकड़ों जरूरतमंदों को दैनिक उपयोगी सामग्री वितरित की गयी।  इस अवसर पर विराज सागर दास ने महिलाओं के बीच जाकर नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक पर चर्चा की और उनसे पूछा की इस बिल के लोकसभा में पास नहीं होने पर उन्हे कैसा महसूस हुआ तो महिलाओं ने बताया कि विपक्ष ने उनके साथ आघात किया है, जिसकी सजा उनको आने वाले समय में मिलेगी। विराज सागर दास ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए जो जनाक्रोश पदयात्रा निकाली थी उसमें अथाह जनसमूह उमड़ पड़ा था और योगीजी ने संकल्प लिया है कि वह महिलाओं को उनका हक दिलवाकर रहेंगे। इस अवसर...

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ ,उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...